फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   ried to kill munim for wine,

उधार शराब न देने पर कार चढ़ाकर मुनीम को मारने का प्रयास

Sat, 11 Jan 2020 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jan 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
ried to kill munim for wine,
उधार शराब न देने पर कार चढ़ाकर मुनीम को मारने का प्रयास
विज्ञापन

ढेबरुआ थानाक्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग चौराहे की घटना, केस दर्जकर जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
बढ़नी। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग चौराहे पर स्थित सरकारी शराब की दुकान पर शुक्रवार की रात उधार शराब न मिलने पर मुनीम पर कार चढ़ाकर मारने का प्रयास करने का मामला सामने आया है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
ढेबरुआ थानाक्षेत्र के ढेकहरी बुजुर्ग चौराहे पर स्थित सरकारी शराब की दुकान के मुनीम राम प्रताप ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि शुुक्रवार की रात बगल के गांव निवासी भवन चौधरी ने उससे शराब उधार मांगी, मना करने पर वह गाली देने लगा। इसका विरोध करने पर कार चढ़ाकर मारने का प्रयास किया। जान बचाकर भागने के दौरान एक पान की टंकी के पीछे छिप गया, लेकिन उसने टंकी पर भी कार चढ़ा दी, जिससे टंकी टूटकर गिर गई। हादसे में काफी चोट आई है। राम प्रताप का आरोप है कि उक्त युवक ने कई बार उसे जान से मारने की धमकी दी थी। उसने पुलिस से मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

एसओ ढेबरुआ तहसीलदार सिंह ने कहा कि केस दर्ज कर जांच एसआई उपेन्द्र सिंह को दी गई है। एसआई उपेन्द्र सिंह ने कहा कि घटना की सूचना मिली है जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed