फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Revenue recovery of Rs 2.40 lakh, connection of 29 big defaulters with dues of more than Rs 1 lakh cut

Siddharthnagar News: 2.40 लाख की राजस्व वसूली, लाख से अधिक तीन बड़े बकायेदार 29 का काटा कनेक्शन

Wed, 14 May 2025 11:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 May 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
Revenue recovery of Rs 2.40 lakh, connection of 29 big defaulters with dues of more than Rs 1 lakh cut
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सकारपार। बांसी विद्युत केंद्र के अंतर्गत चिन्हित क्षेत्रों हॉटस्पॉट एरिया में बिजली चोरी रोकने और राजस्व बढ़ाने का अभियान बुधवार को चलाया गया। बिजली निगम के एसडीओ बांसी, दशरथ राम ने बताया कि अभियान के तहत जांच करने के लिए छह टीम गठित की गई है। इसमें दो गांव को हॉटस्पॉट चुना गया है। जिसमें जीवा एवं पेड़ारी बुजुर्ग में सघन विद्युत चेकिंग अभियान चलाया गया। टीम ने बुधवार को दो गांव जीवा एवं पेड़ारी बुजुर्ग में चेकिंग अभियान के तहत 180 उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन चेक किया गया । जिसमें नौ उपभोक्ताओं का कुल 14 किलोवाट भार वृद्धि की गई। वहीं तीन उपभोक्ताओं को नवीन कनेक्शन दिया गया । तो दो उपभोक्ताओं का विधा परिवर्तन किया गया । वहीं 15 उपभोक्ताओं का केबल तार परिसर से निकलकर बाहर स्थापित किया गया। अभियान के दौरान 15 उपभोक्ताओं का स्मार्ट मीटर लगाया गया। चार उपभोक्ताओं के खराब मीटर बदलकर उन्हें नया मीटर दिया गया। वहीं, 19 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए जिनका कुल बिजली बकाया 87 लाख रुपया था। साथ ही तीन ऐसे बड़े उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए, जिनका बिजली बिल बकाया एक लाख रुपए से ऊपर था। वहीं, 80 उपभोक्ताओं के यहां से 2.40 लाख रुपए की राजस्व वसूली की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed