फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Reserve line attendance, will take two months training in using weapons

Siddharthnagar News: आरक्षी लाइन हाजिरी, दो माह लेगा असलहा चलाने का प्रशिक्षण

Fri, 02 Feb 2024 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 02 Feb 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
Reserve line attendance, will take two months training in using weapons
सिद्धार्थनगर। बांसी कोतवाली के स्थानीय कस्बे में एक लाइसेंसी का असलहा सत्यापन करने की पुलिस के सत्यापन के दौरान गोली चल गई। पुलिस की ओर से चेकिंग के दौरान गोली चलने की बात सामने आई। हालांकि एसपी ने बताया कि लाइसेंसी ने बताया कि खुद से गलती से फायर हुआ था।
विज्ञापन

इस संबंध में उसने लिखित भी दिया। वहीं, पुलिसकर्मी को लाइनहाजिर करके असलहा संचालन का प्रशिक्षण लेने का निर्देश दिया गया है। लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस लाइसेंसी असलहों का सत्यापन करवा रही है। जिससे असलहा कहां है और किसके पास है, इसके बारे में सही जानकारी मिल सके। बांसी कोतवाल के पुलिसकर्मी दो दिन पहले कस्बे में एक व्यक्ति के लाइसेंसी रिवाल्वर का सत्यापन करने पहुंचे थे। इसी बीच असलहा लेकर देखने के दौरान फायर हो गया। बताया गया कि सिपाही देख रहा था, तभी फायर हुआ। लेकिन इस बात की कहीं कोई शिकायती नहीं हुई।
विज्ञापन

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि लाइसेंसी ने खुद से घटना होने की बात बताया है और लिखित भी दिया है। साथ ही उसने बताया कि उसे कोई हानि नहीं हुई है। असलहे के फायर से हाथ में गोली नहीं लगी है। पुलिसकर्मी को लाइनहाजिर कर दिया गया है। पुलिस लाइन में रहकर वह दो माह असलहा खोलने और बंद करने के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed