{"_id":"65468bf2150a9ea3930847ac","slug":"registration-of-ayushman-card-ob-kota-shop-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-7775-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण सरकारी गल्ले की दुकान पर करवाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आयुष्मान कार्ड का पंजीकरण सरकारी गल्ले की दुकान पर करवाएं
Sat, 04 Nov 2023 11:52 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 04 Nov 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटोसंवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। नगर अध्यक्ष उमा अग्रवाल की अध्यक्षता में शनिवार को नगर पंचायत सभागार में आयुष्मान कार्ड बनाने को लेकर स्वास्थ्य विभाग व आपूर्ति विभाग के साथ बैठक की गई। इसमें अंत्योदय कार्ड, पात्र गृहस्थी राशन कार्ड और आयुष्मान कार्ड के बारे में चर्चा की गई।
ईओ नवीन कुमार सिंह ने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र के सभी सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेताओं के यहां लाभार्थी जाकर समय रहते अपना पंजीकरण करवा लें। मौके पर ही कई अन्त्योदय एवं पात्र गृहस्थी राशन कार्ड धारकों का आयुष्मान कार्ड स्वास्थ्य व आपूर्ति विभाग की देखरेख में पंजीकृत किया गया।
ईओ ने नगर वासियों से अपील करते हुए कहा कि शासन की महत्वाकांक्षी लाभान्वित इस योजना का लाभ हर पात्रों को मिले। इसके लिए जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है। इस दौरान पूर्ति निरीक्षक संतीश चंद्र, राजेश कुमार तिवारी, बीडी कसौधन, कमलेश गुप्ता व समस्त कोटेदार मौजूद रहे।