फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Record will be uploaded on Sharda Portal

अब बच्चे की उम्र के हिसाब से मिलेगा स्कूलों में दाखिला

Thu, 10 Jun 2021 09:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 09:49 PM IST
विज्ञापन
Record will be uploaded on Sharda Portal
शारदा पोर्टल पर अपलोड होगा रिकॉर्ड
विज्ञापन

शिक्षा विभाग ने प्रवेश प्रक्रिया में बदलाव किया
स्कूल खुलते ही लागू हो जाएगा आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। शिक्षा से वंचित बच्चों को चिह्नित कर परिषदीय विद्यालयों में उम्र के हिसाब से उन्हें दाखिला दिलाया जाएगा। साथ ही बच्चों का किस स्कूल में कौन सी कक्षा में दाखिला कराया गया है। शारदा पोर्टल पर इसका रिकॉर्ड अपलोड करना होगा। बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रवेश की प्रक्रिया में बदलाव की जानकारी सभी बेसिक शिक्षा अधिकारियों को भेज दी है। बच्चों की उम्र कितनी भी हो, लेकिन उसे कक्षा एक से ही पढ़ाई शुरू करनी होती थी। लेकिन अब उम्र के हिसाब से कक्षाओं में दाखिला दिलाया जाएगा। यदि बच्चा दस साल का है और उसका कभी स्कूल में दाखिला नहीं हुआ, ऐसी स्थिति में भी उसे उम्र के हिसाब से कक्षा पांच में प्रवेश दिया जाएगा। ऐसे में सरकारी नौकरी के लिए तय उम्र सीमा तक शैक्षिक योग्यता होने पर प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने का मौका भी मिल सकेगा। जिन बच्चों को शारदा कार्यक्रम के तहत उम्र के हिसाब से दाखिला मिलेगा उनकी शिक्षा का स्तर कक्षा के अनुरूप लाने के लिए विशेष कक्षाओं में पढ़ाई होगी। विशेष पाठ्यक्रम के आधार पर लिखना और पढ़ना सिखाने के साथ उनकी कक्षा तक का पाठ्यक्रम पूरा कराया जाएगा। विशेष कक्षाओं के लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। जब तक बच्चा पढ़ना और लिखना नहीं सीख पाता तब तक पहले मौखिक रूप से ही याद कराया जाएगा और विभिन्न विषयों के चैप्टर से संबंधित जानकारी कंठस्थ कराई जाएगी। शिक्षकों का कहना है कि बच्चा यदि उम्र में बड़ा है तो वह जल्दी पढ़ना लिखना सीख पाएगा। इस बाबत जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि शारदा कार्यक्रम के अंतर्गत आउट ऑफ स्कूल बच्चों की चिह्नित कर उनकी उम्र के हिसाब से दाखिला कराया जाएगा। बच्चों की शिक्षा उनकी कक्षा के स्तर तक लाने के लिए विशेष कक्षाओं का संचालन होगा। समग्र शिक्षा राज्य परियोजना निदेशक विजय किरण आनंद की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। स्कूल खुलते ही इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed