{"_id":"5e52badc8ebc3ef4037316c2","slug":"ranger-beaten-after-entering-office-case-registered-siddharthnagar-news-gkp342277280","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑफिस में घुसकर रेंजर को पीटा, केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑफिस में घुसकर रेंजर को पीटा, केस दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑफिस में घुसकर रेंजर को पीटा, केस दर्ज
डुमरियागंज। वन विभाग के ऑफिस में घुसकर शनिवार की शाम को क्षेत्रीय वन अधिकारी की पिटाई के मामले में आरोपी युवक पर रविवार को केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन कर रही पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
डुमरियागंज वन रेंज में वन क्षेत्राधिकारी के रूप में शिवशंकर सिंह तैनात हैं। शनिवार की शाम डुमरियागंज थाना क्षेत्र के मझौवा गांव के आधा दर्जन से अधिक लोगों के साथ एक युवक कार्यालय में घुसकर वन क्षेत्राधिकारी की पिटाई कर दी थी। मारपीट का मामला क्षेत्र के अमौना के बीट प्रभारी नरेंद्र मिश्र को हल्का से हटाने को लेकर उत्पन्न हुआ था। मारपीट के बाद वन क्षेत्राधिकारी शिवशंकर ने थाने पर शिकायती पत्र देकर आरोप लगाया था कि युवक और उसके साथियों ने पेपरवेट व ताले से उनके व कर्मचारियों पर हमला करने के साथ ही सरकारी फाइलों को फाड़ने के साथ ही अपशब्द भी कहा। साथ ही जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। घटना की जानकारी होने पर एसडीओ एसएन पांडेय भी थाने पहुंचकर आरोपियों पर मुकदमा दर्ज करवाने की बात कही थी। प्रभारी सीओ श्रीयश त्रिपाठी के निर्देश पर रविवार की सुबह पुलिस ने आरोपी युवक पंकज पर सरकारी कर्मचारी से मारपीट करने और सरकारी अभिलेखों को फाड़ने आदि संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने बताया कि मामले में एक युवक पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। घटना में और भी जो लोग शामिल हैं, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।