फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Ramkatori will distributed among the people on the occasion of bhoomi poojan in ayodhya

राम मंदिर के शिलान्यास के मौके पर लोगों में बांटेंगे ‘रामकटोरी’

Sun, 02 Aug 2020 01:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संतोष श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर
संतोष श्रीवास्तव, सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 02 Aug 2020 01:22 AM IST
विज्ञापन
Ramkatori will distributed among the people on the occasion of bhoomi poojan in ayodhya
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान राम कटोरी के नाम से मिठाई बनाने वाले बर्डपुर कस्बा निवासी विनोद मोदनवाल - फोटो : SIDDHARTHNAGAR

बर्डपुर कस्बे का श्रीराम जन्मभूमि से सीधा कनेक्शन है। सन 1992 में उठे आस्था के ज्वार की इस कस्बे के विनोद मोदनवाल भी लहर बने थे। गिरफ्तारी में 21 दिन की जेल क्या हुई रामकटोरी नाम की विशिष्ट मिठाई बनाने का ख्याल आया।

विज्ञापन


बाहर निकलते ही उन्होंने ख्याल को मूर्त रूप दिया। देखते ही देखते यह मिठाई लोगों की जुबान पर चढ़ गई। रामकटोरी ने देश की सरहद पार कर गल्फ कंट्रीज तक धूम मचा दी।
विज्ञापन


28 बरस बाद पांच अगस्त को प्रस्तावित श्रीराम मंदिर के शिलान्यास की खबर से रामकटोरी मिठाई बनाने वाले मोदनवाल काफी प्रसन्न हैं। उन्होंने शिलान्यास के दिन रामकटोरी मिठाई बर्डपुर कस्बे में मुफ्त में बांटने की घोषणा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर निर्माण की तारीख तय होने के बाद एक बार फिर रामकटोरी चर्चा में है। वर्ष 1992 में राम जन्मभूमि आंदोलन के दौरान यह मिठाई पहली बार बनाई गई थी। क्षेत्र में यह मिठाई हिंदू और मुस्लिम दोनों ही समाज मेें काफी लोकप्रिय है। बर्डपुर निवासी और मिठाई विक्रेता विनोद मोदनवाल राममंदिर आंदोलन में बतौर कारसेवक जुड़े थे।

1992 में मंदिर आंदोलन के दौरान उन्हें गिरफ्तार कर बस्ती स्थित बेगम खैर इंटर कॉलेज में जेल भेज दिया गया। 21 दिन बाद वह छूटे। जेल में उन्हें नई मिठाई बनाने का विचार आया। जिसका आकार कटोरी की तरह था। विनोद ने इसका नाम रामकटोरी रख दिया। इसका वितरण उन्होंने अयोध्या जाने वालों के लिए मुफ्त किया था। धीरे-धीरे इसकी लोकप्रियता बढ़ी। अब मुस्लिम समाज के लोग भी सऊदी अरब, दुबई आने-जाने वाले परिवारीजन और मित्रों को भेंट के लिए रामकटोरी ले जाते हैं।


रामकटोरी से लगे राम का भोग, मोदी को भेंट की इच्छा
श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में बतौर कारसेवक शामिल विनोद मोदनवाल कहते हैं कि शिलान्यास की तिथि घोषित होने के बाद से उनका मन प्रफुल्लित है। खुशी का ठिकाना नहीं है। कारसेवा सफल हुई। रामकटोरी को भगवान राम के भोग और प्रधानमंत्री को भेंट की इच्छा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed