{"_id":"6a5fb707c1270ae42b0e2690","slug":"raised-awareness-among-women-by-organizing-a-bahu-beti-daughters-in-law-and-daughters-conference-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-161601-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन करके महिलाओं को किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: बहू-बेटी सम्मेलन करके महिलाओं को किया जागरूक
Tue, 21 Jul 2026 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 21 Jul 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। थाना शिवनगर डिड़ई पुलिस ने सोमवार को मिशन शक्ति अभियान के तहत डिंडई बाजार में बहू-बेटी सम्मेलन का आयोजन किया। छात्राओं और महिलाओं को महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के प्रति जागरूक किया।
कार्यक्रम में गुड टच-बैड टच की जानकारी देने के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की विभिन्न महिला कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
थानाध्यक्ष बृजेश सिंह के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में मिशन शक्ति टीम के उपनिरीक्षक हरेंद्र प्रसाद यादव, हेड कांस्टेबल जयराम प्रसाद और महिला कांस्टेबल प्रतिमा दूबे ने महिलाओं को उनके अधिकारों और सुरक्षा संबंधी प्रावधानों की जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया। महिलाओं व छात्राओं को ऑनलाइन ठगी, फर्जी कॉल, सोशल मीडिया अपराध और डिजिटल सुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।