{"_id":"6310f98be5417b603134bfa0","slug":"rainfall-in-siddharthanagar-siddharthnagar-news-gkp449057995","type":"story","status":"publish","title_hn":"झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर आई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर आई खुशी
विज्ञापन
हर में हुई बारिश के दौरान आवागमन करते लोग। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश से किसानों के चेहरों पर आई खुशी
- इटवा में हुई सर्वाधिक 99 मिमी हुई बारिश, दो दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लंबे इंतजार के बाद बृहस्पतिवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। इससे किसानों के चेहरे खिल गए हैं। बारिश से धान की फसल को फायदा होगा।
शहर में बुधवार रात से बारिश शुरू हुई। रुक-रुककर बृहस्पतिवार दोपहर तक बारिश होती रही। ग्रामीण क्षेत्रों में भी झमाझम बारिश हुई है। बृहस्पतिवार को बीते 24 घंटे के दौरान इटवा में सर्वाधिक 99 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, बांसी में 66 मिमी बारिश दर्ज की गई। रिकॉर्ड के अनुसार डुमरियागगंज व शोहरतगढ़ में अपेक्षाकृत कम बारिश हुई है।
राज्य मौसम केंद्र लखनऊ के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि मानसून टर्फ तराई में शिफ्ट हो गया है। इस कारण दो दिन तक रुक-रुककर बारिश होने का पूर्वानुमान है। सिद्धार्थनगर में बीते 24 घंटों के दौरान औसतन 26.2 मिमी. की मध्यम बारिश दर्ज की गई है। जिले में 379.4 मिमी. बारिश हुई है, जो 853.8 मिमी. के दीर्घकालिक औसत के सापेक्ष 56% कम है।
विज्ञापन
धान की फसल को होगा फायदा
इटवा । बुधवार शाम से शुरू हुई बारिश ने किसानों के चेहरे पर प्रसन्नता ला दी है। किसानों का कहना है कि इससे धान की फसल को फायदा होगा। किसान शिव कुमार, रमजान अली, सम्पत आदि का कहना है कि खेतों में पानी दिखाई देने लगा है।
उमस भरी गर्मी से मिली राहत
बिस्कोहर। नगर पंचायत बिस्कोहर क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश से जहां किसानों में खुशी है, वहीं आम लोगों को भी उमस भरी गर्मी से राहत मिली है। किसानों की माने तो बारिश नहीं होने के कारण खेतों में रोपे गए धान के पौधे सिंचाई के अभाव में मुरझा रहे थे, पौधों में विभिन्न प्रकार के रोग भी लगना शुरू हो गए थे, लेकिन झमाझम बारिश से जहां एक तरफ किसानों के समक्ष उत्पन्न सिंचाई की समस्या दूर हो गई है, वहीं, धान के पौधे हरे हो गए हैं। त्रिलोकपुर गांव के किसान मानिक राम यादव, परसोहन के किसान राधिका यादव, डेगहर गांव के किसान हरि कीर्तन त्रिपाठी का कहना है कि बारिश से फसल को फायदा होगा।
ऐसी बारिश हुई तो बच जाएगी फसल
जोगिया। जोगिया क्षेत्र में हुई बारिश से फसल हरी हो गई है। करौंदा मसिना के रामशब्द पांडे, लवकुश पांडे, मोहम्मद असलम रफीउद्दीन, शिव प्रकाश पांडे, राजाराम लोध ने कहा कि इस बारिश से फसल को तात्कालिक राहत मिली है, इसी तरह बारिश होती रहे तो धान की पैदावार किसानों को मिल जाएगी।