फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Railways will make the city a safe city, 129 CCTV cameras will be installed at 42 places.

Siddharthnagar News: शहर को सेफ सिटी बनाएगी रेलवे, 42 स्थानों पर लगाए जाएंगे 129 सीसीटीवी कैमरे

Sun, 22 Oct 2023 01:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 01:16 AM IST
विज्ञापन
Railways will make the city a safe city, 129 CCTV cameras will be installed at 42 places.
-पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम और एडीजी की मौजूदगी में हुआ निर्णय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। शहर की सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पूर्वोत्तर रेलवे की काॅलोनियों में 42 स्थानों पर 129 सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इसके लिए एक कंपनी को आर्डर भी मिल गया है। शनिवार को जीएम पूर्वोत्तर रेलवे के कार्यालय में एडीजी अखिल कुमार की मौजूदगी में बैठक हुई।
पूर्वोत्तर रेलवे ने यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 21 रेलवे स्टेशनों पर वीडियो सर्विलांस सिस्टम/इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी सिस्टम (एकीकृत सुरक्षा प्रणाली) स्थापित किया है। इसके अलावा यूपी पुलिस के एडीजी गोरखपुर अखिल कुमार ने ऑपरेशन त्रिनेत्र चलाकर आम लोगों की सुरक्षा के लिए जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगवाए हैं। अब गोरखपुर शहर को सेफ सिटी बनवाने के लिए एडीजी व पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम के बीच सहमति बनी है।
विज्ञापन

इसके तहत पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर के रेलवे प्रेक्षागृह, अधिकारी क्लब, कौवाबाग अंडरपास, ललित नारायण मिश्र रेलवे चिकित्सालय, डेयरी काॅलोनी, लोको ग्राउंड, बौलिया रेलवे काॅलोनी, जटेपुर रेलवे काॅलोनी, कृष्णा नगर रेलवे काॅलोनी, कलकत्ता रेलवे काॅलोनी, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) काॅलोनी, सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, धर्मशाला पुल सहित कुल 42 स्थानों पर लगभग 41 लाख रुपये की लागत से 129 सीसीटीवी कैमरे लगाने के लिए लेटर ऑफ ऐक्सेपटेंस (एलओए) जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में अपर महाप्रबंधक दिनेश कुमार सिंह, एडीजी अखिल कुमार, प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त सह महानिरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल तारिक अहमद, प्रमुख मुख्य सिग्नल एवं दूर संचार इंजीनियर राजेश कुमार पांडेय मौजूद रहे।

-----------
10 किलोमीटर एरिया की होगी निगरानी
अभियान के दौरान चार मेगापिक्सल के इंटरनेट युक्त उच्च गुणवत्ता के बुलेट कैमरे लगाए जाएंगे। इसमें लगभग 30 दिन का बैकअप रहेगा। इन कैमरों का कवरेज क्षेत्र लगभग 10 किलोमीटर होगा। इसकी मॉनिटरिंग केंद्रीय कक्ष में लगे स्क्रीन से की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed