फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Rail connectivity from Barhni to Amritsar to improve with the Puja Special train.

Siddharthnagar News: बढ़नी से अमृतसर पूजा स्पेशल ट्रेन से बढ़ेगी रेल कनेक्टिविटी

Sat, 26 Sep 2026 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 26 Sep 2026 12:27 AM IST
विज्ञापन
Rail connectivity from Barhni to Amritsar to improve with the Puja Special train.
ढेबरुआ। त्योहारी सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बढ़नी से अमृतसर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। ट्रेन संख्या 05005 बढ़नी-अमृतसर पूजा स्पेशल सात अक्तूबर से 25 नवंबर तक निर्धारित अवधि में चलेगी। ट्रेन बढ़नी से दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर विभिन्न प्रमुख स्टेशनों से होते हुए अमृतसर पहुंचेगी।
विज्ञापन

ट्रेन के संचालन से बढ़नी और आसपास के यात्रियों को उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों के साथ पंजाब तक आवागमन का अतिरिक्त विकल्प मिलेगा। ट्रेन तुलसीपुर, बलरामपुर, गोंडा, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद, सहारनपुर, अंबाला कैंट और जालंधर सिटी सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।
विज्ञापन

वापसी में अमृतसर से बढ़नी आएगी ट्रेन
वापसी में ट्रेन संख्या 05006 अमृतसर-बढ़नी फेस्टिवल स्पेशल प्रत्येक बृहस्पतिवार को अमृतसर जंक्शन से दोपहर 12:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन सुबह करीब 8:15 बजे बढ़नी पहुंचेगी। वापसी में भी जालंधर सिटी, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, सीतापुर, गोंडा, बलरामपुर और तुलसीपुर समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बढ़नी रेलवे स्टेशन भारत-नेपाल सीमा के निकट होने के कारण इस सेवा का लाभ बढ़नी, शोहरतगढ़, डुमरियागंज और आसपास के सीमावर्ती क्षेत्र के यात्रियों के साथ नेपाल के सीमावर्ती इलाकों से आने वाले यात्रियों को भी मिल सकता है। अमृतसर, जालंधर और पंजाब के अन्य शहरों में रोजगार, कारोबार, शिक्षा और रिश्तेदारी के सिलसिले में आने-जाने वाले लोगों को इससे अतिरिक्त रेल विकल्प मिलेगा। अमृतसर स्थित श्री हरमंदिर साहिब सहित अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को भी सुविधा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed