{"_id":"619bcf65eb0035345f30bd5a","slug":"purchased-people-in-fair-siddharthnagar-news-gkp417264049","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेले की बढ़ी रौनक, महिलाएं और बच्चे खरीदारी में जुटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेले की बढ़ी रौनक, महिलाएं और बच्चे खरीदारी में जुटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेले की बढ़ी रौनक, महिलाएं और बच्चे खरीदारी में जुटे
कपिलवस्तु महोत्सव में 15 दिवसीय मेले में तीसरे दिन रही भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। धीरे-धीरे बढ़ रहे ठंड के मौसम साथ ही कपिलस्तु महोत्सव के मेले की रौनक बढ़ती जा रही है। महोत्सव के तीसरे दिन शिल्प जोन के साथ ही कामर्शियल जोन में लगे दुकानों एवं स्टालों पर महिलाएं और बच्चे खरीदारी करते दिखे।
सुबह ठंड और कोहरे के बाद खिली धूप के साथ ही कपिलवस्तु महोत्सव में लगे मेले का लोग आनंद उठाते दिखे। शिल्प एवं कामर्शियल जोन में लगी घरेलू और किचन सामग्रियों के साथ ही सौंदर्य प्रसाधन के स्टाल एवं दुकान पर महिलाएं, बच्चे खरीदारी करते दिखे। इसके अलावा लोग फूड जोन में भी परिवार एवं बच्चों के साथ खाने-पीने मे लगे रहे। बच्चों ने झूले का आनंद उठाया और खिलौने आदि की खरीदारी की। पिछली बार कोरोना संक्रमण दौर के तत्काल बाद हुए कार्यक्रम में कम बिक्री के कारण परेशान रहे दुकानदार इस बार खरीदारों की बढ़ी तादाद से उत्साहित नजर आ रहे है। दुकानदार राकेश का कहना था कि महोत्सव में मेले के 15 दिन के आयोजन से यहां दुकान लगाने से बेहतर व्यवसाय की उम्मीद है। मेले का आनंद उठा रहे राम प्रकाश का कहना है कि साल में एक बार आयोजित होने वाले महोत्सव में शामिल होने के साथ खरीदारी करना अच्छा लग रहा है।