{"_id":"6a39732a1cec74c339079093","slug":"protest-demanding-an-impartial-investigation-into-the-anand-murder-case-siddharthnagar-news-c-209-1-sgkp1039-152662-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आनंद हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आनंद हत्याकांड की निष्पक्ष जांच की मांग, प्रदर्शन
विज्ञापन
कलक्ट्रेट पहुंचे बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ता। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। बखिरा थाना क्षेत्र के ग्राम कोलकी चमरसन निवासी आनंद कुमार की हत्या के मामले में बहुजन मुक्ति पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को संबोधित आठ सूत्री मांगपत्र जिलाधिकारी को सौंपते हुए पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।
इस दौरान बहुजन मुक्ति पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव आनंद कुमार गौतम ने कहा कि 18 जून की शाम करीब सात बजे आनंद कुमार की गला रेतकर हत्या कर दी गई। इसके बाद 19 जून को शव का पोस्टमार्टम कराया गया तथा प्रशासन की देखरेख में अंतिम संस्कार हुआ। उन्होंने कहा कि मृतक का परिवार बेहद गरीब है और मजदूरी कर जीवनयापन करता था।
आनंद कुमार अपने पीछे वृद्ध माता-पिता, पत्नी तथा दो छोटी बेटियों को छोड़ गए हैं, जिनमें एक की उम्र तीन वर्ष और दूसरी करीब छह माह है। उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने दोषी के विरुद्ध कठोर कार्रवाई, पीड़ित परिवार को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी तथा परिवार के भरण-पोषण के लिए भूमि पट्टा उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इसके अलावा घटना को सांप्रदायिक रंग देकर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि मांगों पर विचार न होने की स्थिति में प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। बहुजन मुक्ति पार्टी के जिलाध्यक्ष धनंजय कुमार ने सरकार से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने, निर्दोष लोगों का उत्पीड़न न होने देने तथा पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने की अपील की है। ज्ञापन सौंपने वालों में उदयराज विद्यार्थी, शिव कुमार चौहान, रामप्रसाद, बैजनाथ, धीरेंद्र कुमार चौधरी सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।