{"_id":"6a397060e2031fc9280b3b2c","slug":"protest-and-traffic-blockade-after-placing-a-body-in-front-of-the-sps-residence-siddharthnagar-news-c-209-1-kld1026-152672-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एसपी आवास के सामने शव रखकर जाम लगाया, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एसपी आवास के सामने शव रखकर जाम लगाया, हंगामा
विज्ञापन
एसपी आवास के सामने सड़क जाम करते लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के अनई गांव निवासी एक घायल की उपचार के दौरान गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में रविवार शाम को मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद शव आने पर ग्रामीणों ने एसपी आवास के सामने शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर आवागमन बहाल हो सका।
स्थानीय लोगों के अनुसार अनई गांव निवासी सुभाष (40) पुत्र रामानंद बघौली बाजार में एक शराब की दुकान के पास चाय की दुकान चलाते थे। 18 जून को रात लगभग 10:00 बजे के आसपास वह दुकान बंद कर घर आ रहे थे। इसी दौरान चार पहिया सवार कुछ लोग वहां पहुंचे और उनसे सामान की मांग की। समय काफी होने की वजह से उन्होंने सामान देने से मना कर दिया। इस पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और वहां से अपनी गाड़ी लेकर भाग गए।
कुछ देर बाद आरोपी वापस आए और पीछे से उनके ऊपर गाड़ी से टक्कर मार दी। घटना में सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग व परिजन ने सूचना के बाद घायल अवस्था में उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर स्थिति देखते हुए गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
विज्ञापन
गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान रविवार शाम को सुभाष की मौत हो गई। गोरखपुर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। सोमवार को देर शाम शव आने पर ग्रामीण और परिजन ने एसपी आवास के सामने शव रखकर जाम लगा दिया। जाम की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने आक्रोशित लोगों को समझा-बुझाकर आवागमन बहाल कराया।
-- -- -- -- -- -- -
पुलिस व आक्रोशित लोगों के बीच हुई झड़प
जाम लगाने की सूचना के बाद मौके पर पुलिस टीम पहुंच गई। पुलिस टीम और आक्रोशित लोगों के बीच जमकर झड़प हुई। तमाम महिलाएं सड़क पर लाठी-डंडा लेकर बैठकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रही थीं। वहीं पुलिस टीम को आक्रोशित भीड़ को समझने में पसीने छूट गए।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी
सुभाष की की मौत के बाद पत्नी रीमा ने खलीलाबाद कोतवाली में तीन नामजद और दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक दर्ज कराई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर जंगलकला निवासी सूरज गौतम, राहुल, गोपाल तथा दो अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिक की दर्ज की है। इसमें सूरज गौतम भीम आर्मी का नगर अध्यक्ष बताया जा रहा है, वहीं जाम करने वाले लोग भी भीम आर्मी से जुड़े बताए जा रहे हैं। खलीलाबाद कोतवाली प्रभारी जयप्रकाश दुबे ने बताया कि वीडियो से सड़क जाम करने वालों की पहचान की जा रही है, इनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।