फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Protect yourself from dehydration in the scorching sun, keep drinking water

Siddharthnagar News: तेज धूप में निर्जलीकरण से करें बचाव, पीते रहें पानी

Sun, 23 Mar 2025 11:40 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 11:40 PM IST
विज्ञापन
Protect yourself from dehydration in the scorching sun, keep drinking water
-भनवापुर के पीएचसी बिजौरा, तरहर व सोहना में 92 मरीजों का हुआ इलाज
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। ब्लाॅक क्षेत्र के पीएचसी तरहर, बिजौरा व सोहना में रविवार को जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान 92 मरीजों का इलाज कर दवाएं दी गईं।
वर्तमान में खराश, खांसी के साथ ही फंगल इन्फेक्शन के मरीजों में इजाफा हुआ है। इसके साथ गैस्ट्राइटिस, एसिडिटी, पेट दर्द, फंगस संक्रमण व जोड़ों में दर्द आदि के मरीजों का इलाज किया गया। पीएचसी तरहर में डॉ. हनुमंत लाल मिश्रा ने 25 मरीजों का जांच कर जरूरी दवाएं दीं। पीएचसी बिजौरा में डॉ. इर्शदेव आर्या ने मेले में 31 मरीजों व पीएचसी सोहना में डॉ. सबीहा मलिक ने 36 मरीजों का इलाज कर दवाई दी।
विज्ञापन

अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र मणि ओझा ने कहा कि मौसम में तेजी से बढ़ रहे तापमान से शरीर को निर्जलीकरण से बचाने के लिए दोपहर में बाहर निकलने से बचें। संतरे, तरबूज, खरबूज, खीरा, ककड़ी, नींबू के साथ-साथ शुद्ध पेयजल व संतुलित भोजन का उपयोग बहुत जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान पीएन तिवारी, कौस्तुभ, अंबुज श्रीवास्तव, प्रिंस पांडेय, रवींद्र कुमार, अश्वनी अग्रहरि, अमित तिवारी, मनोज मिश्रा मौजूद रहे।
--------
20 मरीजों का उपचार कर दिया गया दवा
घोसियारी। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आरोग्य मेले 20 मरीजों का इलाज कर दवा वितरण किया गया। इसमें सर्दी जुकाम बुखार के मरीज ज्यादा रहे। सभी मरीजों का इलाज फार्मासिस्ट नुरुल ने किया। संवाद
---------
बीपी-शुगर के भी बढ़े मरीज
पकड़ी बाजार। जोगिया ब्लॉक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बभनी बाजार में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन हुआ। डाॅ. वसीम अहमद ने मरीजों की जांच कर उनको आवश्यक दवा दी। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 28 मरीज आए, जिसमें बुखार, सुगर, बीपी, पेट संबंधित बीमारी की समस्या थी इन लोगों का जांच करके दवा देकर डॉक्टरों ने उनको बचाव के परामर्श दिए। संवाद
--------
बदलते मौसम में खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान दे मरीज
डुमरियागंज। नगर स्थित न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया। इसमें 13 मरीज अस्पताल पर इलाज कराने पहुंचे। इसमें त्वचा रोग, जुकाम, बुखार, हड्डी जोड़ दर्द रोग के मरीज शामिल रहे। मरीजों की चिकित्सकों ने जांच कर उन्हें दवाएं दी। जन आरोग्य स्वास्थ्य मेला में डाॅ. बीके सिंह ने मरीजों और उनके तीमारदारों को सलाह दी की बदलते मौसम में सभी लोग अपने खान-पान और दिनचर्या पर पूरा ध्यान दे। बासी भोजन न करे तथा खुले खाद्य पदार्थ से परहेज करे। इसका सेवन स्वास्थ्य बिगाड़ सकता है। इस दौरान डाॅ. राम किशोर प्रजापति, पवन श्रीवास्तव, सुभाष चंद्र तिवारी, गीतांजजि मौजूद रहीं। संवाद

--------
स्वास्थ्य मेले में हुआ 178 का उपचार
बिस्कोहर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक स्वास्थ्य मेला में 178 मरीजों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाइयां दी गई। इस दौरान डाॅ. एससी शर्मा ने मेले में आए मरीजों को इस बदलते मौसम से सतर्क रहने की सलाह दी। इस मौके पर धीरज राय मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed