{"_id":"5772b0814f1c1b0f3e79abe5","slug":"promotion-of-the-well-being-of-the-poor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गरीबों की खुशहाली से तरक्की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गरीबों की खुशहाली से तरक्की
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Jun 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में चिल्हिया गैस एजेंसी पर उज्जवला योजना के तहत महिलाओं को चूल्हा देते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। सांसद जगदंबिका पाल ने सोमवार को भारत गैस एजेंसी भनवापुर पर आयोजित उज्ज्वला योजना के तहत पात्र 301 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन वितरित किया। सांसद पाल ने कहा कि जिस देश में किसान व गरीब खुशहाल होते हैं, उस देश की तरक्की पक्की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समाज के अंतिम व्यक्ति के हित को लेकर गंभीर हैं।
सांसद ने कहा कि महज दो साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने अंर्तराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का नाम विकासशील देशों में अग्रणी पंक्ति में दर्ज कराया है। देश की आर्थिक व सुरक्षा नीति सुदृढ़ हुई है। हियुवा के प्रदेश प्रभारी राघवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्ववर्ती यूपीए सरकार में जहां लोगों को रसोई गैस आसानी से उपलब्ध होने के बजाए ब्लैक में निर्धारित मूल्य का कई गुना चुकाकर लेना पड़ता था।
वहीं आज केंद्र सरकार की नीतियों के कारण लोगों को उनके दरवाजे पर ही रसोई गैस निश्चित दाम पर मिल जा रहा है। कार्यक्रम को पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्रमणि त्रिपाठी, हरिशंकर सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष अजय पांडेय, केशव सिंह, लवकुश ओझा, राहुल प्रताप सिंह, राजू पाल, मनोज मौर्या, मंटू सिंह, गौरव मिश्रा, संतोष राना, हरिशंकर त्रिपाठी, शक्तिमणि त्रिपाठी, जगदंबा प्रसाद श्रीवास्तव, लक्खू सिंह, अवधेश पाल, अखंड प्रताप सिंह, रामप्रकाश गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
शोहरतगढ़। बीबीएस इंडेन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी चिल्हिया पर सोमवार को उज्ज्वला योजना के तहत निशुल्क चूल्हा व रसोई गैस वितरण कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि गांव की महिलाओं को सशक्त बनाना मोदी सरकार की मंशा है।
लकड़ी के चूल्हे से गांव की गृहणियों को मुक्ति दिलाने के लिए सरकार निशुल्क रसोई गैस सिलेंडर व चूल्हा वितरण करा रही है। इससे निश्चित ही गरीब लोगों के जीवन स्तर में बदलावआएगा। एजेंसी प्रबंधक शैलेंद्र श्रीनेत उर्फ शैलू सिंह ने कहा कि इस योजना से विकास की नई रुपरेखा गांव से शुरू होगी। उन्होंने बताया कि 448 पात्र लोगों को निशुल्क गैस सिलेंडर व चूल्हा दिया जाएगा।
इसमें 148 लोगों को सांसद पाल ने अपने हाथों से चूल्हा व सिलेंडर भेंट किया। इस दौरान बृजेंद्र बहादुर सिंह, अंकित त्रिपाठी, दुर्गेश वर्मा, रंजीत चौधरी, रामशंकर यादव, मनोज शुक्ल, अमरेश यादव, कुलदीप बाबा, राम प्रसाद, रामकुमार, अनिल, प्रदीप आदि मौजूद रहे।