{"_id":"65301773ebf68d34940abc76","slug":"problem-by-pipeline-pit-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-6707-2023-10-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पानी मिला नहीं, खोदकर छोड़ दी सड़क, आवागमन में दिक्कत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पानी मिला नहीं, खोदकर छोड़ दी सड़क, आवागमन में दिक्कत
Wed, 18 Oct 2023 11:05 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 18 Oct 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्जन नहीं है
फोटो- है
नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के कपिया बुकहनिया गांव का है मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। हर घर नल योजना ने तहत गांवों के रास्तों के किनारे पाइपलाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोद दिए गए हैं। लेकिन पाइपलाइन बिछाने के बाद कार्यदायी संस्था गड्ढों में आधी-अधूरी मिट्टी भरकर छोड़ दिया जा रहा है। इससे गांव में छोटे-छोटे बच्चों व बुजुर्गों की जान पर बन आई है। ग्रामीणों में कार्यदायी संस्था के प्रति नाराजगी है।
नौगढ़ ब्लॉक की ग्राम पंचायत कपिया बुकहनिया से उसी ग्राम सभा के रक्सा में जाने वाली पक्की सड़क से सटे जल निगम ठेकेदार ने मशीन से पाइप लाइन बिछाने के लिए गड्ढे खोद कर पाइप बिछा दिए हैं। कहीं-कहीं गड्ढे में मिट्टी भर दी गई तो कहीं-कहीं छोड़ दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि पाइपलाइन डालने के बाद भी ठेकेदार उसमें थोड़ी मिट्टी डालकर पाटते हुए आगे बढ़ जा रहे हैं। बड़े-बुजुर्गो व बच्चों को घर से निकलने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। राहगीर अमन, अनिल, राजू आदि का कहना कि रक्सा से कपिया बुकहनिया जाने वाली सड़क पर आवागमन करते समय बहुत ही सावधानी बरतनी पड़ती है। कारण यह कि पाइप बिछाने के लिए गड्ढे खोद दिए गए और अब तक मिट्टी नहीं भरी गई। गड्ढे की वजह से डर बना रहता है कि कहीं उसमें गिरकर चोटिल न हो जाएं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि कई जगह इस गड्ढे में फंसकर लोग चोटिल हो चुके हैं। रक्सा गांव की जानकी ने बताया कि जल निगम के ठेकेदार ने पाइप लाइन बिछाने के गड्ढे खोद दिए हैं। पाइपलाइन बिछाने के बाद ठेकेदार ने गड्ढा नहीं भरा है। एक दिन मेरा दो वर्षीय नाती इसी गड्ढे में फंस गया था। गड्ढे जल्द नहीं भरे गए तो घटना घट सकती है। वहीं, लोगों ने इसे लेकर ग्रामीणों में कार्यदायी संस्था व ठेकेदार के प्रति नाराजगी है।