फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Principal organization warned of agitation

प्रधान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी

Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Nov 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Principal organization warned of agitation
प्रधान संगठन ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। अखिल भारतीय प्रधान संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष चंद्रमणि यादव के नेतृत्व में सोमवार को मांगों के समर्थन में मुख्यमंत्री को संबोधित पत्र जिलाधिकारी दीपक मीणा को सौंपा। कहा कि दिसंबर के प्रथम सप्ताह में मांगों पर विचार नहीं हुआ तो प्रदेश सरकार के विरोध में वे सड़क पर उतरेंगे।
जिलाध्यक्ष चंद्रमणि यादव ने कहा कि वर्ष 1993 में पारित 73वें संविधान संशोधन विधेयक के तहत 29 विषय व उनसे जुड़े अधिकार, कोष, कार्य और पंचायत कर्मियों को पंचायतों को सौंपकर सत्ता विकेंद्रीकरण की आदर्श व्यवस्था लागू की जाए। सहायक सचिव कम डाटा एंट्री ऑपरेटर व शौचालय केयरटेकर के मानदेय की व्यवस्था राज्य सरकार स्वयं करें। कहा कि ग्राम पंचायतों में प्राप्त बजट का उपयोग यदि इन व्यवस्थाओं पर किया गया तो ग्रामीण विकास का कार्य बाधित हो जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि जनपद स्तर पर माह में एक बार जिलाधिकारी व एसपी की अध्यक्षता में पंचायत दिवस मनाया जाए। इसके अलावा अन्य मांगों को जल्द पूरा किया जाए। कहा कि अगर मांगें पूरी नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान जिला प्रभारी मुनीराम, जिला प्रवक्ता विजय यादव, जिला उपाध्यक्ष राजेश पासवान, ब्लॉक अध्यक्ष नौगढ़ रामनरेश यादव, बांसी कृष्ण मुरारी यादव, बर्डपुर अध्यक्ष इंजीनियर प्रदीप चौधरी, उसका बाजार अध्यक्ष लवकुश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed