{"_id":"6ac29786aec9e1bf690e03f7","slug":"priest-arrested-for-allegedly-committing-an-obscene-act-with-a-six-year-old-girl-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165799-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में पुजारी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: छह साल की बच्ची से अश्लील हरकत के आरोप में पुजारी गिरफ्तार
विज्ञापन
बांसी। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में छह वर्षीय बालिका से छेड़खानी का मामला सामने आया है। गांव के बाहर स्थित शिव मंदिर के 55 वर्षीय पुजारी पर बालिका को बहला-फुसलाकर मंदिर परिसर में ले जाने और अश्लील हरकत करने का आरोप है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
परिजनों के अनुसार शनिवार की घटना है, बच्ची ने रविवार को जानकारी दी उन्होंने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। प्रार्थना पत्र के आधार पर महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के भवानीपुर निवासी आरोपी दूधनाथ चौबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
कोतवाल महेंद्र प्रताप चतुर्वेदी ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। पूछताछ के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया। संवाद