{"_id":"6ac29f9591d92068d1061ebd","slug":"prices-of-green-vegetables-double-kitchen-budget-disrupted-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-165790-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: हरी सब्जियों के दाम दोगुने, रसोई का बजट बिगड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: हरी सब्जियों के दाम दोगुने, रसोई का बजट बिगड़ा
विज्ञापन
डुमरियागंज खीरा मंडी चौराहे पर सजी हरी सब्जी की दुकान। संवाद
शाहपुर। तेज हवाओं के साथ हुई बारिश और इसके बाद आई बाढ़ से किसानों की हरी सब्जियों की फसल को भारी नुकसान हुआ है। इसका असर अब सब्जियों के बाजार भाव पर दिखने लगा है। नवीन मंडी समिति सहियापुर में स्थानीय किसानों से सब्जियों की आवक कम होने के कारण एक सप्ताह में कई सब्जियों के दाम करीब दोगुने हो गए हैं। टमाटर, भिंडी, परवल, बोड़ा और तरोई समेत अन्य सब्जियों के भाव में 10 से 60 रुपये प्रति किलो तक का उछाल आया है।
एक सप्ताह पहले बोड़ा, भिंडी, तरोई, नेनुआ और बैंगन 20 से 30 रुपये किलो तक बिक रहे थे। अब इनके दाम 40 से 80 रुपये किलो तक पहुंच गए हैं। वहीं, परवल 100 से 120 रुपये और शिमला मिर्च 150 से 160 रुपये किलो तक बिक रही है।
थोक सब्जी विक्रेता विनोद यादव ने बताया कि मंडी में स्थानीय किसानों की सब्जियों की आवक काफी कम हो गई है। इसी वजह से सामान्य दिनों की तुलना में हरी सब्जियों के भाव में तेजी आई है।
विज्ञापन
किसान सुदामा प्रसाद यादव ने बताया कि एक सप्ताह पहले तेज हवाओं के साथ हुई बारिश में कई किसानों की सब्जियों की फसल गिरकर खराब हो गई थी। बची हुई फसल भी बाढ़ के पानी में बर्बाद हो गई। इससे मंडी में स्थानीय सब्जियों की आवक प्रभावित हुई है।
फुटकर सब्जी विक्रेता मुस्तफा अहमद ने बताया कि बारिश और बाढ़ से पहले मंडी में किसानों की सब्जियों की आवक अधिक थी। अब किसानों की संख्या कम हो गई है। बाहर से आने वाली सब्जियां भी महंगी हो गई हैं। मंडी से महंगी सब्जियां खरीदनी पड़ रही हैं, इसलिए फुटकर में भी दाम बढ़ाना पड़ रहा है।
-- -- -- -
स्थानीय बाजार में सब्जियों के भाव
सब्जी
एक सप्ताह पहले
अब
गोभी
70
100-110
परवल
60
100-120
शिमला मिर्च 100 150-160
भिंडी
20
50-60
करैला
30
60-70
तरोई
20
70-80
कुदरू
20
40-50
बोड़ा 30
50-60
प्याज
40
50-60
घुइयां
40
60-65
टमाटर
30
45-50
नोट : सभी भाव रुपये प्रति किलो के हैं।