{"_id":"6197ddc18b3d0a7f0376bf47","slug":"preparations-complete-kapilvastu-festival-will-begin-today-in-siddharthnagar-siddharthnagar-news-gkp4169313192","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारी पूरी, आज होगा कपिलवस्तु महोत्सव का आगाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारी पूरी, आज होगा कपिलवस्तु महोत्सव का आगाज
विज्ञापन
कपिलवस्तु महोत्सव स्थल पर स्टाल लगाने के लिए तैयार की गई जगह।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तैयारी पूरी, आज होगा कपिलवस्तु महोत्सव का आगाज
सिद्धार्थनगर। बीएसए ग्राउंड पर शनिवार को पांच दिवसीय कपिलवस्तु महोत्सव का शानदार आगाज होगा। पहले दिन विभिन्न कार्यक्रम के साथ गायिका रेखा भारद्वाज की प्रस्तुति होगी। इसके लिए लोगों को सरकारी व व्यावसायिक स्टॉलो पर कुछ नया देखने का अवसर प्राप्त होगा। भव्य पंडाल, मंच, फूड प्लाजा के साथ विभिन्न तरह के कपड़े, फर्नीचर और खाद्य पदार्थों की दुकानों के साथ ही बच्चों के मनोरंजन के लिए कई तरह के झूले भी लगाए गए हैं।
कपिलवस्तु महोत्सव की 20 नवंबर से शुरूआत होगी, जो 24 नवंबर तक चलेगा। कार्यक्रम स्थल बीएसए ग्राउंड पर एक सप्ताह से इसकी जोर-शोर से तैयारी चल रही थी। शुक्रवार शाम तक कार्यक्रम की तैयारी पूरी हो चुकी थी। कार्यक्रम स्थल के एक तरफ पंडाल एवं मंच तैयार हो चुका है। दूसरी तरफ 30 से अधिक सरकारी विभागों से संबंधित स्टाल आवंटित हो चुके हैं, जबकि 150 से अधिक स्टॉल व्यावसायिक हैं। कालानमक चावल की ब्रांडिंग के लिए स्टॉल लगाए जाएंगे।
ग्राउंड में एक तरफ बच्चों के लिए होगा मनोरंजन का इंतजाम
महोत्सव में झूले लगा दिए गए हैं। मेले की दुकानें भी लग गई हैं। महोत्सव में आने वाले लोगों का मनोरंजन के साथ ज्ञानार्जन भी होगा। पहले दिन महोत्सव स्थल पर सुबह नौ बजे वॉलीबॉल मैच होगा। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, एडीएम उमाशंकर के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने मुख्य मंच, पंडाल तथा शासकीय प्रदर्शनी स्टाल, फ़ूडकोर्ट, आर्ट गैलरी तथा सभी स्थलों का निरीक्षण किया। जिला विकास अधिकारी शेषमणि सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायण मौर्य, जिला पंचायत राज अधिकारी आदर्श, जिला समाज कल्याण अधिकारी डॉ राहुल गुप्ता तथा अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञापन
जनरल वीके सिंह करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग जनरल वीके सिंह बतौर मुख्य अतिथि कपिलवस्तु महोत्सव एवं सांसद खेल कुंभ का उद्घाटन करेंगे। सांसद जगदंबिका पाल ने बताया कि महोत्सव का उद्घाटन जनरल वीके सिंह करेंगे। महोत्सव एवं सांसद खेल कुंभ में कई जनप्रतिनिधि एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी शामिल होंगे।