फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Preparation... Sealed school children will be enrolled in private schools only.

Siddharthnagar News: तैयारी...सील स्कूल के बच्चों का निजी स्कूल में ही होगा नामांकन

Wed, 16 Oct 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 16 Oct 2024 12:46 AM IST
विज्ञापन
Preparation... Sealed school children will be enrolled in private schools only.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। श्याम राजी हाईस्कूल बरगदवा में एक से आठ तक की कक्षाओं का संचालन बिना मान्यता के ही हो रही थी। अब अभिलेखों के साथ सील हुए विद्यालय के कक्षा एक से आठ तक के बच्चों को खोज उनका दूसरे स्कूल में प्रवेश कराने की जद्दोजहद की जा रही है।
इसी के तहत बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय ने छह निजी स्कूल प्रबंधकों के साथ बैठक की, जिसमें तय हुआ कि सील स्कूल के बच्चों का प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाएगा, साथ ही इस वर्ष उन्हें पुरानी ड्रेस और पुराने स्कूल का निर्धारित मासिक शुल्क ही देय होगा। वहीं कक्षा नौ से 12 तक की कक्षाएं बतौर कोचिंग संचालित हो रही थी, इन कक्षाओं में यहां पढ़ रहे बच्चों का पंजीकरण दूसरे स्कूल में था।
विज्ञापन

इटवा में सील किए गए श्याम राजी हाईस्कूल बरगदवा की मान्यता वर्ष 2023 में फर्जीवाड़े के खेल में निरस्त हो गई थी। बेसिक शिक्षा विभाग में फर्जी हस्ताक्षर से जारी किए गए मान्यता के मामले में जांच हुई तो एक ही दिन 15 निजी विद्यालयों की मान्यता निरस्त हुई थी, इनमें यह विद्यालय भी शामिल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद स्कूल प्रबंधन की तरफ से कक्षा एक से आठ तक की मान्यता के लिए आवेदन किया गया था, लेकिन कक्षा छह से आठ तक की मान्यता की फाइल अनुमोदन के लिए एडी बेसिक के पास पहुंची है, जिसमें आपत्ति लगी है।
फीस न जमा करने पर बच्चों को धूप में बैठाने के वायरल वीडियो मामले से चर्चा में आए श्याम राजी हाईस्कूल बरगदवा को प्रशासन ने सील कर दिया है। साथ ही प्रधानाचार्य शैलेश त्रिपाठी के विरुद्ध केस दर्ज कराया गया है। सील होने के बाद जांच में दो वर्ष से बिना मान्यता के ही विद्यालय संचालित होने का मामला सामने आया।

विद्यालय की मान्यता की जांच के दौरान साबित हुआ था कि मान्यता प्रमाण पत्र पर तत्कालीन बीएसए के हस्ताक्षर नहीं थे व एडी बेसिक से मान्यता फाइल का अनुमोदन नहीं कराया गया था। जिसके बाद वर्ष 2023 में फर्जी हस्ताक्षर से जारी श्याम राजी हाईस्कूल बरगदवा समेत सभी 15 स्कूलों की मान्यता समाप्त कर दी गई।
इसके बाद श्याम राजी हाईस्कूल बरगदवा के प्रबंधन ने विभाग में कक्षा एक से आठ तक के लिए फिर से मान्यता का आवेदन किया था, लेकिन मान्यता मिली नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed