फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Pregnant woman dies after operation in hospital

Siddharthnagar News: अस्पताल में ऑपरेशन के बाद गर्भवती की मौत

Tue, 17 Oct 2023 10:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Oct 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after operation in hospital
परिजनों ने चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का लगाया आरोप
विज्ञापन

लोटन कोतवाली क्षेत्र कस्बे के एक निजी अस्पताल का है मामला

मौत के बाद अस्पताल पर परिजन और रिश्तेदारों का जमावड़ा, पुलिस ने रास्ते से हटाया

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। लोटन कोतवाली क्षेत्र के लोटन बाजार में स्थित एक नर्सिंग होम में मंगलवार को ऑपरेशन के बाद एक गर्भवती की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। मौके पर भीड़ की सूचना पर एसओ लोटन मौके पर पहुंच गए और भीड़ को वहां से हटवाया। इस संबंध में परिवार की ओर से तहरीर नहीं पड़ी है, जबकि स्वास्थ्य विभाग ने अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने के मामले में कार्रवाई करने की बात की है।
उसका थाना क्षेत्र के सिसहनिया गांव निवासी चांदनी (26) पत्नी संदीप वर्मा का प्रसव हुआ। प्रसूता की मौत हो गई है, लेकिन नवजात जीवित है। चांदनी के जेठ संजय वर्मा ने बताया कि मरीज का पति मुंबई में रहता है। उसकी सास सोना देवी व भसुर संजय वर्मा चांदनी को मंगलवार सुबह 9:30 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लोटन बाजार में संस्थागत प्रसव कराने के लिए लेकर आए। जहां हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज सिद्धार्थनगर रेफर कर दिया गया। वहां से कुछ लोगों के बहकावे में आकर लोटन बाजार के सोहांस रोड पर स्थित एक नर्सिंग होम में ले गए। जहां चिकित्सकों ने ऑपरेशन करने के लिए कहा। इस पर परिवार के लोग तैयार हो गए।
विज्ञापन

ऑपरेशन के बाद एक बच्ची पैदा हुई, लेकिन महिला का रक्तस्त्राव शुरू हो गया। इसके बाद चिकित्सक ने रेफर कर दिया। परिजन निजी गाड़ी से लेकर सिद्धार्थनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। जहां महिला की हालत के गंभीरता देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनते ही तमाम उसके रिश्तेदार लोटन पहुंच गए। अस्पताल के सामने क्षेत्र के लोगों का जमावाड़ा हो गया। हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंच गई।मौके पर थानाध्यक्ष यशवंत सिंह ने पहुंचकर मामले की जानकारी लेने के साथ रोड के भीड़ को हटवाया। समाचार लिखे जाने तक लोटन पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बोले जिम्मेदार

गर्भवती की मौत की जानकारी मिली है। जिस अस्पताल में इलाज होने की बात सामने आई है, नर्सिंग होम वह अवैध रूप से संचालित हो रहा है। अभी तक शिकायती पत्र नहीं मिली है। अवैध रूप से अस्पताल संचालित करने के मामले में कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. संजय गुप्ता, डिप्टी सीएमओ, नोडल अफसर प्राइवेट हॉस्पिटल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed