फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Post in favour of Afzal on Facebook

फेसबुक पर अफजल के समर्थन में पोस्ट

Fri, 19 Feb 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Fri, 19 Feb 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
जेएनयू में आतंकी अफजल गुरू के समर्थन में नारे लगाने का विवाद अभी थमा नहीं था कि फेसबुक की एक पोस्ट चर्चा में आ गई है। क्षेत्र के एक अधिवक्ता ने ‘हर-हर मोदी, घर-घर मोदी’ के नारे से मिलता नारा अफजल गुरू के समर्थन में पोस्ट किया है।
विज्ञापन

इससे नाराज हियुवा के कार्यकर्ताओं ने ढेबरुआ थाने में प्रार्थना पत्र देकर पोस्ट करने वाले अधिवक्ता के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
थाने में दी तहरीर में हियुवा के ब्लाक अध्यक्ष विजय सिंह चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह, महामंत्री अजय सिंह आदि ने कहा कि सिद्धार्थनगर न्यायालय में कार्यरत एक अधिवक्ता ने 16 फरवरी को 5 बजकर 40 मिनट पर अपने फेसबुक अकाउंट पर आपत्तिजनक पोस्ट किया है।
विज्ञापन

इसमें भाजपा की ओर से लोकसभा चुनाव में इस्तेमाल किए गए नारे के आधार पर अफजल गुरू के समर्थन में नारा लिखा गया है। इस पोस्ट में भाजपा के प्रति भी कई आपत्तिजनक शब्द इस्तेमाल किए गए हैं। हियुवा ने मांग की कि आरोपी अधिवक्ता के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा नहीं होता तो हियुवा आंदोलन को बाध्य होगी। इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष इंद्रजीत यादव का कहना था कि मामला साइबर क्राइम का है। शिकायतकर्ता को जिला मुख्यालय पर शिकायती पत्र देने की सलाह दी गई है। वहीं एसपी अजय कुमार साहनी ने बताया कि फिलहाल मामला मेरे संज्ञान में नहीं आया है।
अगर किसी पोस्ट में आपत्तिजनक बातें हैं तो साइबर क्राइम के तहत मामला पंजीकृत कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed