फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police released one injured in firecracker explosion case

Siddharthnagar News: पटाखा विस्फोट मामले में एक घायल को पुलिस ने छोड़ा

Mon, 14 Oct 2024 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 14 Oct 2024 11:37 PM IST
विज्ञापन
Police released one injured in firecracker explosion case
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शोहरतगढ़। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के सिंहोरवा गांव में बीते शनिवार को बाइक से अवैध तरीके से पटाखे नेपाल ले जाते समय हुए विस्फोट में घायल एक नेपाली युवक को पुलिस ने छोड़ दिया है।
उस हादसे में एक घायल का अभी गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। पुलिस का कहना है कि बाइक सवार युवक दुर्गा पूजा में घरेलू उपयोग के लिए पटाखे ले जा रहे थे। पुलिस ने अभी इस मामले किसी के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज नहीं किया है। पुलिस का कहना है कि यह पता लगाया जा रहा है कि युवक पटाखे कहां से लिए थे।
विज्ञापन

अगर वे अवैध भंडारण करने वाले होंगे तो उन पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। हालांकि पुलिस विभाग से जुड़े लोगों का कहना है कि इस मामले में विस्फोटक अधिनियम के तहत केस दर्ज होना चाहिए था। जांच के बाद जो तथ्य सामने आते उसके हिसाब से कार्रवाई की जाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालूम हो कि शोहरतगढ़ क्षेत्र के कोटिया पुलिस चौकी के सिंहोरवा गांव में बाइक से ले जा रहे पटाखा में बीते शनिवार को विस्फोट से बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में बाइक सवार राहुल गुप्ता (19) व दुर्गेश (20) निवासी महराजगंज वार्ड संख्या एक कपिलवस्तु नेपाल के घायल हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed