{"_id":"6032936a8ebc3ee8fc5350e3","slug":"police-officers-wanted-for-10-cases-siddharthnagar-news-gkp385656145","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 मुकदमों का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 मुकदमों का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
10 मुकदमों का वांछित चढ़ा पुलिस के हत्थे
सिद्धार्थनगर। लूट, चोरी सहित अन्य मामलों में फरार चल रहा अपराधी शनिवार की देर शाम मोहाना पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उसे तब दबोच लिया जब वह अपने गांव पननी आया हुआ था। पुलिस का दावा है कि उसके खिलाफ आसपास के जनपदों में 10 मुकदमे दर्ज हैं और फरार चल रहा था। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया।
एसओ मोहाना जयप्रकाश दुबे के मुताबिक पननी गांव निवासी सूरज पटवा थाना का गैंगस्टर है। उसके खिलाफ लूट, चोरी, छिनैती और धोखाधड़ी के मामले में गोरखपुर में दो, बस्ती में एक और सात मुकदमे जिले के विभिन्न थानों में दर्ज है। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगातार प्रयास कर रही थी। मगर वह पुलिस की पकड़ से दूर था। शनिवार की देर शाम सूचना मिली के वह गांव में आया है और कुछ देर में निकल जाएगा। इसके बाद उपनिरीक्षक शेषनाथ पांडेय के साथ पुलिस टीम गांव पहुंची और घेराबंदी करके उसे दबोच लिया गया। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।