फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Police march on the border

Siddharthnagar News: बार्डर पर पुलिस ने किया मार्च

Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
Police march on the border
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

ककरहवा। आगामी पर्व होली, रमजान व नेपाल में 5 मार्च को होने वाले मतदान के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर चौकसी बढ़ा दी गई है। मुख्य मार्गों सहित पगडंडियों रास्तों पर भी सुरक्षा बलों की तैनाती में वृद्धि की गई है। सुरक्षा को चाक-चौबंद रखने के उद्देश्य से सुरक्षा एजेंसियां लगातार गश्त कर रही हैं।

त्योहारों व नेपाल चुनाव को देखते हुए मोहाना थाना पुलिस ने रविवार को संवेदनशील क्षेत्रों में बाइक गश्त निकाल कर लोगों में सुरक्षा का एहसास कराया। बाइक गश्त थाना से निकल पर सिकरी, दुल्हा चौराहा, ककरहवा कस्बा, बॉर्डर से होते हुए बर्डपुर जाकर समाप्त हुई। भारत नेपाल सीमा के ककरहवा बॉर्डर एसएसबी और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। सीमा पार करने वाले प्रत्येक व्यक्ति के पहचान पत्र की जांच की जा रही है और सामान की तलाशी के बाद ही आवागमन की अनुमति दी जा रही है। वैध दस्तावेजों के बिना यात्रा करने वालों को तुरंत वापस लौटाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed