फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   police arrest two people

मोबाइल फोन और चेन लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 18 Jul 2022 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:44 PM IST
विज्ञापन
police arrest two people
मोबाइल फोन और चेन लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

- एसओजी, सर्विलांस टीम और उसका पुलिस को मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसओजी, सर्विलांस और उसका पुलिस की संयुक्त टीम ने सोमवार को लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। दोनों को उसका थाना क्षेत्र के ज्ञानोदय इंटर कॉलेज के पास से पकड़ा गया।
उनके पास से लूटे गए चार मोबाइल फोन और नकदी बरामद हुआ। पकड़े गए आरोपियों एक नाबालिग था, उसे बाल सुधारगृह बस्ती भेज दिया गया। दूसरे को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। यह जानकारी पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एसपी अमित कुमार आनंद ने दी।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पांच जुलाई की रात उसका थाना क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी पंचम प्रसाद पासवान से चौबाहा पुल पर आरोपियों ने मोबाइल फोन और चेन छीन लिया था। इस मामले में केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में एक आरोपी ने अपना नाम संदीप यादव निवासी अजगरा थाना उसका बाजार बताया। दूसरा आरोपी नाबालिग है। इनके कब्जे से चार मोबाइल फोन और 3,500 रुपये नकदी बरामद किया गया है। संदीप ने बताया कि शौक पूरा करने के लिए वारदात करते थे। लूट और छिनैती करने के बाद सामान को नेपाल अपने ननिहाल में ले जाकर बेचते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed