{"_id":"671e78db6c6b5d0996091e5b","slug":"playing-with-health-increasing-prices-of-fruits-with-stickers-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-126388-2024-10-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सेहत से खिलवाड़, स्टीकर से बढ़ा रहे फलों के दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सेहत से खिलवाड़, स्टीकर से बढ़ा रहे फलों के दाम
Sun, 27 Oct 2024 11:01 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:01 PM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। फल विक्रेताओं ने कीमतें बढ़ाने के लिए नया खेल शुरू कर दिया है। सेब, कीनू, कीवी, अनार पर स्टीकर लगाकर कीमतों से 15 से 20 रुपये किलो अधिक की बढ़ोतरी की जा रही है।
लोग इन फलों को अच्छी क्वालिटी का मनाकर ज्यादा दाम पर खरीद भी लेते हैं। जबकि स्टीकर को चिपकाने में प्रयुक्त होने वाले लिक्विड में मिश्रित रसायन मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। त्योहारों के दौरान लोगों को महंगाई की मार झेलनी पड़ रही है। फलों के दाम आसमान छूने लगे हैं। त्योहार में फलों का मांग बढ़ जाता है, इसलिए फल विक्रेता भी इसका फायदा उठा रहे हैं। फल विक्रेताओं ने फलों के दाम बढ़ाने के लिए इन पर स्टीकर लगाकर बेचना शुरू कर दिया है। जैसे ही आप बाजार से गुजरेंगे और आप किसी फल की दुकान पर पहुंचेंगे दुकानदार आपको स्टीकर लगे फलों को पहले दिखाता है और कहता इसे ले जाइए यह अच्छी क्वालिटी का फल है लेकिन यह अन्य फलों से अच्छा है।
उसके झांसे में आकर आप ऊंचे दाम पर इस फल को खरीद लेते हैं और उसका इस्तेमाल भी करते हैं। लेकिन, शायद आप यह नहीं जानते कि इन फलों पर लगे स्टीकर को चिपकाने में प्रयोग किया गया गोंद आपके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। फल विक्रेता थोड़े से फायदे के लिए आपकी सेहत से खिलवाड़ करते हैं।