फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Phulpur Kings entered the village wild pig

फूलपुर राजा गांव में जंगली सुअर घुसा

Mon, 04 Jan 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर Updated Mon, 04 Jan 2016 12:07 AM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर कस्बे में रविवार की शाम जंगली सुअर के घुसने से भगदड़ मच गई। जंगली सुअर ने एक गाय और उसके बछड़े को घायल कर दिया।  दो घंटे की मशक्कत के बाद कस्बे के लोगों ने उसे मार गिराया।
विज्ञापन

कस्बे के मेन मार्केट में रविवार को फूलपुर राजा गांव की तरफ से एक पागल जंगली सुअर घुस आया। उसे देखते ही कस्बे के लोग दहशत में आ गए और इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन


देखते ही देखते पूरे कस्बे में अफरातफरी मच गई। बढ़ई डिहवा में राम शंकर पासवान के घर के बाहर बंधी गाय और उसके बछड़े पर हमलाकर जंगली सुअर ने घायल कर दिया। शोर मचने पर सैकड़ों की संख्या में लाठी डंडे और फरसे लेकर जंगली सुअर को ग्रामीणों ने दौड़ा दिया। जान बचाकर भाग रहा सुअर एक बड़े तालाब में कूद गया। उसके बाद कस्बे के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद जाल डालकर जंगली सुअर को अपने कब्जे में कर लिया। उसके बाद जमा  हुई  भीड़ ने उसकी लाठी, डंडा और फरसा से हमला बोलकर मार डाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में डीएफओ जीएस सक्सेना ने बताया कि जंगली सुअर मारना वन्य जीव अधिनियम के तहत अपराध है। हालांकि अगर वन्य जीव कोई नुकसान पहुंचाता है तो उसे मारा जा सकता है। सोमवार को मौके पर जाकर पड़ताल करेंगे। इसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed