फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People's misfortune increased due to potholes in the roads

सड़कों में बने गड्डे बढ़ा रहे हादसों की तादाद,

Sat, 22 May 2021 10:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 10:22 PM IST
विज्ञापन
People's misfortune increased due to potholes in the roads
सड़कों में बने गड्ढों से लोगों की दुश्वारियां बढ़ी
विज्ञापन

शहर से गांव तक की सड़कें हुयी बदहाल, लोगों को मरम्मत की दरकार
क्षतिग्रस्त सड़कों पर हल्की बारिश से ही पसरे कीचड़ से राहगीरों की सांसत
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर से गांव तक सड़कों की हालत बदहाल है। सड़कों के बीच बने गड्डों से लोगों की दुश्वारियां बढ़ गईं हैं। इधर दो दिन की बारिश से ही सड़कों पर पसरे कीचड़ से राहगीरों की सांसत बढ़ गई है। जबकि विभागीय अधिकारियों को सड़क मरम्मत के लिए बजट का इंतजार है।
शहर के मुख्य मार्ग पर हायडिल तिराहे से सिद्धार्थ तिराहे तक कई जगहों पर सड़क टूटी हुयी हैं और गड्डे बन गए हैं। वन विभाग कॉलोनी होते हुए नवीन मंडी जाने वाला मार्ग भी क्षतिग्रस्त होकर गड्डे में बदल गया है। आए दिन दो पहिया चालक इसमें गिरकर चोटिल हो रहे हैं। सिद्धार्थ तिराहे से स्टेशन की तरफ जाने वाली सड़क भी सोहांस तिराहे पर क्षतिग्रस्त हो चुकी है। यही हाल शहर के निकट मधवापुर से सुकरौली, चुरिहारी, तिघरा, मंझरिया और कुआहाटा तक जाने वाली सड़क बदहाल हो गयी है। अभी मानसून नहीं आया है लेकिन दो दिन में हुयी बारिश से ही इन सड़कों पर कीचढ़ पसरने से हालत बदतर हो गयी है। सड़क में बने गड्डों के कारण आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है, साथ चार पहिया वाहन चालक भी हादसे के शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन

पकड़ी बाजार प्रतिनिधि के अनुसार शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पिपरी से मेहनौली मार्ग की हालत बदतर हो चुकी है। जगह-जगह गिट्टियां उखड़ने से सड़क में गड्डे बन गए हैं। क्षेत्र के निवासी बब्लू उपाध्याय, नरसिंह पांडेय, सर्वेश कुमार, हरिगोविंद उपाध्याय, रामू साहनी, डब्लू, रामकृपाल, देवनरायन आदि ने जल्द से जल्द सड़क मरम्मत की मांग की है। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के ईओ शैलेंद्र कुमार गुप्ता का कहना है कि मुख्य सड़क निर्माण के लिए टीएस की प्रक्रिया चल रही है जल्द ही कार्य शुरू हो जाएगा, साथ ही अन्य सड़कों का भी मरम्मत कराया जाएगा। पीडब्लूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता आरएस यादव का कहना है कि जहां भी सड़कें क्षतिग्रस्त होती है उनका पैच भरने समेत मरम्मत कार्य कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूटी सड़क के कारण तय कर रहे दोगुनी दूरी
मन्नीजोत। शाहपुर सिंगारजोत मार्ग बदहाल हो चुकी है। पड़ोसी जनपद बलरामपुर को जोडने वाली 22 किमी लंबी इस सड़क में बने गड्डों में आए दिन बाइक सवार गिरकर चोटिल हो रहे है। क्षेत्र के सुरेंद्र शुक्ल, देवेंद्र पांडेय, मुकेश पांडेय, अब्दुल हलीम, बृजनंदन शुक्ल, सच्चिदानंद मिश्र, तन्नू चतुर्वेदी आदि ने बताया कि दुर्घटना के भय से लोग इस टूटी सड़क से नहीं गुजर रहे है। लोग 44 किमी अधिक दूरी तय कर बेवां भंड़रिया होकर उतरौला जाते हैं। लोगों ने जल्द इस सड़क का मरम्मत कराने की मांग की है।

शिलान्यास के बाद नहीं शुरू हुआ निर्माण
भवानीगंज। डुमरियागंज चंद्रदीप घाट मार्ग गड्ढों में बदल गया है। इस मार्ग के निर्माण कार्य का शिलान्यास होने के बाद भी कार्य प्रारंभ नहीं हुआ, जिस कारण से डुमरियागंज जाने में लोगों को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। दो दिन हुई बारिश के कारण भवानीगंज कस्बे में स्थिति बदतर हो गयी है। क्षेत्र के डॉ. राकेश दुबे, सूर्यनाथ सिंह, विनोद कौशल, अनिल सोनी, नवरंगी गुप्ता, साहब अली, नंदलाल यादव, राजाराम यादव आदि ने जल्द से जल्द कार्य शुरू करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed