{"_id":"69d2b58a9df5817d5e029f3d","slug":"people-rescued-a-young-man-who-jumped-into-the-river-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1034-156153-2026-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नदी में कूदा युवक लोगों ने बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नदी में कूदा युवक लोगों ने बचाया
Mon, 06 Apr 2026 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 06 Apr 2026 12:48 AM IST
विज्ञापन
जोगिया। क्षेत्र के ककरही के पास रविवार को विशाल उर्फ बब्लू (22) ने बूढ़ी राप्ती नदी में कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से उसकी जान बचाई। घटना में नदी में पत्थर पर गिरने से युवक का दोनों पैर में चोटें आई हैं। पिता स्वामीनाथ ने विशाल का दिमागी संतुलन ठीक न होने की बात कही है।
जोगिया पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक ने ककरही नदी पुल से नदी में छलांग लगा दी है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीम के साथ तुरंत मौके के लिए रवाना हुए। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर गोताखोरों की मदद से युवक को बाहर निकाल लिया। उसकी पहचान विशाल उर्फ बब्लू (22) पुत्र स्वामीनाथ निवासी बड़गो थाना उसका बाजार के रूप में की गई है। संवाद