{"_id":"61992dcd9250a050526c2d8a","slug":"people-of-two-sides-came-face-to-face-in-the-dispute-of-the-way-siddharthnagar-news-gkp417047135","type":"story","status":"publish","title_hn":"रास्ते के विवाद में दो पक्षों के लोग हुए आमने-सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रास्ते के विवाद में दो पक्षों के लोग हुए आमने-सामने
विज्ञापन

भवानीगंज। भवानीगंज थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में काली माता के स्थान तक जाने के रास्ते के विवाद में दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। मामले की जानकारी होते ही थानाध्यक्ष अंजनी कुमार राय पुलिस टीम के साथ मौके पहुंच गए और मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों को दी।
सूचना पाते ही एसडीएम व सीओ तीन थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए और दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराकर राजस्व टीम से रास्ते की पैमाइश कराकर मामला शांत करा दिया। राजस्व कर्मियों को लगाकर धार्मिक स्थान तक जाने के लिए रास्ते की पैमाइश कराकर निकलवा दिया।
एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव के प्रधान व संभ्रांत लोगों की मौजूदगी में पैमाइश कराकर रास्ता को छुड़वा दिया गया है।