फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   People of Mudila Dih trapped between city and gram panchayat

Siddharthnagar News: नगर और ग्राम पंचायत के बीच फंसे मुड़िला डीह के लोग

Sun, 27 Oct 2024 11:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Oct 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
People of Mudila Dih trapped between city and gram panchayat
ढेबरुआ। नगर पंचायत बढ़नी सीमा से सटे मुड़िला डीह की बड़ी आबादी दशकों से प्रशासनिक उपेक्षा का शिकार हैं। निवासियों का कहना है कि वे विधानसभा और लोकसभा के चुनाव में तो मतदान करते हैं लेकिन नगर और ग्राम पंचायत के चुनाव में मतदान का अधिकार नहीं मिलता है। मुड़िला डीह के निवासियों का मानना है कि शायद यह उनकी बदकिस्मती है कि वे सभी सरकारी जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित हैं। यहां तक कि जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेज भी न तो नगर पंचायत और न ही ग्राम पंचायत से उन्हें जारी किए जाते हैं।
विज्ञापन

हाल ही में मुड़िला डीह के निवासी होमगार्ड विजय कुमार के निधन के बाद उनके परिजनों ने मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने की कोशिश की लेकिन उन्हें असफलता ही हाथ लगी। 27 दिन बीत जाने के बाद भी उनका प्रमाण पत्र जारी नहीं किया गया। विजय कुमार के परिजनों ने बताया कि उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. राजा गणपति आर से मुलाकात कर प्रमाण पत्र बनवाने का आग्रह किया।
विज्ञापन

मामले में अधिशासी अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि मुड़िला डीह नगर पंचायत बढ़नी के सीमा क्षेत्र से बाहर है और मृतक का निधन भी सीमा के बाहर हुआ है इसलिए प्रमाण पत्र जारी नहीं कर सकते। मृतक के परिजनों ने अपनी निराशा व्यक्त करते हुए कहा कि अब उनकी आखिरी उम्मीद जिलाधिकारी से है।क
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed