फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   people broken cc road

मनबढ़ों ने तोड़ी निर्माणाधीन सीसी रोड, प्रधान ने की शिकायत

Wed, 15 Jun 2022 12:16 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 12:16 AM IST
विज्ञापन
people broken cc road
भनवापुर क्षेत्र के नकथर देवरिया गांव में सीसी रोड की जुताई कर दिया। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
मनबढ़ों ने तोड़ी निर्माणाधीन सीसी रोड, प्रधान ने की शिकायत
विज्ञापन

- भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के नकथर देवरिया गांव की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। नकथर देवरिया गांव में ग्राम पंचायत निधि से बन रहे सीसी रोड को कुछ मनबढ़ों ने मंगलवार को तोड़ दिया। ग्राम प्रधान ने इसकी शिकायत त्रिलोकपुर थाना पुलिस से की है।
प्रधान जितेंद्र ने त्रिलोकपुर थाने में दिए शिकायती पत्र में कहा है कि ग्राम निधि के खाते से ओमप्रकाश के घर से काली माता के स्थान तक सीसी रोड का निर्माण कराया जा रहा है। डीह के रास्ता के बगल में एक व्यक्ति का खेत है। पूर्व प्रधान व उनके लोगों ने अपशब्द कहते हुए सीसी रोड का निर्माण रोकवा दिया था। जिसके बाद हल्का लेखपाल नवीन चौधरी ने पैमाइश कर आरोपियों को बताया कि सीसी रोड का निर्माण सही जगह हो रहा है। इसके बावजूद मनबढ़ों ने निर्माणाधीन सीसी रोड को तोड़ दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने रास्ते की जुताई भी कर दी। इसका विरोध करने पर वे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

इस संबध में प्रभारी निरीक्षक त्रिलोकपुर विद्याधर कुशवाहा ने कहा कि प्रधान जितेन्द्र के द्वारा सीसी रोड के निर्माण कार्य को रोकने व तोडने की शिकायत की गई है। मौके पर उपनिरीक्षक व सिपाही को जांच के लिए भेजा गया है। सरकारी विकास कार्य में बाधा डालने वालों को बख्सा नहीं जाएगा। वहीं, खंड विकास अधिकारी भनवापुर धनंजय सिंह ने कहा कि जानकारी है। संबंधित ग्राम प्रधान से मनबढ़ों के खिलाफ केस दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed