फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pentoners money return due to Banks techinical problem

बैंक

Sat, 15 Jan 2022 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jan 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
pentoners money return due to  Banks  techinical problem
बैंक की तकनीकी समस्या से वापस हो गई लाभार्थियों की राशि
विज्ञापन

शोहरतगढ़ ( सिद्धार्थनगर )। पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के बैंक ऑफ बड़ौदा में विलय के बाद से पूर्वांचल बैंक के खाताधारकों को डेढ़ माह से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कुछ तकनीकी समस्या के चलते सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भुगतान नहीं मिल पा रहा है। खाताधारक, बैंक का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें भुगतान नहीं मिल पा रहा है।

पूर्वांचल ग्रामीण बैंक शोहरतगढ़ क्षेत्र के गड़ाकुल, कदवा बाजार, गौरा बाजार, बढ़नी के सैकड़ों लाभार्थियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। खाताधारकों के अनुसार बैंक में किसान सम्मान निधि, मनरेगा योजना एवं पेंशन के लाभार्थियों के बैंक खाते में सरकार की ओर से भेजी जाने वाली राशि खातों में नहीं आ पा रही है। खाताधारक निराला मौर्या, संतराम प्रजापति, रमापति, भगवान दास, गोमती, राधिका देवी, विशनाथ सहानी, गीता देवी ने कहा कि ग्रामीण पूर्वांचल बैंक में मनरेगा मजदूरी, वृद्धा पेंशन, किसान सम्मान निधि की राशि नहीं आई है, जबकि महानगरों के प्रवासियों ने बैंक खाते में जो राशि भेजी है, वह भी बैैंक खाते में नहीं पहुंची। शिव प्रसाद, झिनक, कन्हैया लाल, गंगा राम, सर्वजीत शर्मा लाल विहारी आदि कहना है कि जल्द में बैंक की व्यवस्था नहीं सुधरी तो कई परिवारों के सामने मुश्किलें पैदा होने लगेंगी। इस संबंध शोहरतगढ़ गड़ाकुल शाखा के बैंक मैनेजर आशुतोष शुक्ल ने बताया कि पूर्वांचल ग्रामीण बैंक के हेड ऑफिस से आईएफएससी कोड बदलने की प्रक्रिया जारी है। एक हफ्ते में तकनीकी समस्या दूर हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed