फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   payment done, work not complete

Siddharthnagar News: काम अधूरा, भुगतान हुआ पूरा

Mon, 01 May 2023 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 01 May 2023 12:47 AM IST
विज्ञापन
payment done, work not complete
खंडार में तब्दील बढ़नी के तौलिहवा में बने पंचायत भवन। संवाद
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लॉक के तौलिहवा गांव में बने पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं किया गया है, जबकि इसका भुगतान करा लिया गया है। पंचायत भवन में न तो खिड़की है और न ही दरवाजा। भवन में लगा टाइल्स भी आधा है। पंचायत भवन के निर्माण कार्य में लापरवाही सामने आ रही है। अभी भी पंचायत भवन अधूरा है और भुगतान हो चुका है। ग्रामीणों ने इस अनियमितता की जांच की मांग की है।
विज्ञापन

गांवों में पंचायती राज व्यवस्था को चाक चौबंद बनाने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार ने सभी ग्राम पंचायतों में पंचायत भवन बनाने का निर्देश दिया था। इस निर्माण के पीछे मंशा थी कि लोगों को ब्लॉक स्तर पर सुविधाएं गांवों में मिलने लगेंगी। लोगों को गांव में ही परिवार रजिस्टर की नकल, जन्म प्रमाणपत्र, मृत्यु प्रमाणपत्र सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। साथ ही साथ विकास कार्याें का खाका भी एक भवन के नीचे बैठकर खींचा जा सकेगा।
विज्ञापन

वर्ष 2020-21 में जगह-जगह पंचायत भवनों का निर्माण शुरू हुआ, लेकिन बढ़नी ब्लॉक के तौलिहवा ग्राम पंचायत के बालानगर टोले में पंचायत भवन का निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। जबकि निर्माण के लिए धन की निकासी पूरी कर ली गई। स्थानीय लोग अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उनका कहना है कि अकसर अधिकारी अधूरे पड़े भवनों के निर्माण को पूरा करने का निर्देश देते हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर इस निर्देश का पालन होता नहीं दिखाई दे रहा है। यह शासन के पैसे का दुरुपयोग है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तौलिहवा के बालानगर टोले में बने पंचायत भवन व उसके चारों ओर घास जमी हुई है। पंचायत भवन में न तो खिड़की है और न ही दरवाजा। ग्रामीणों ने डीएम व सीडीओ से इस अनियमिता की जांच की मांग किया है।


बढ़नी ब्लॉक के तौलिहवा गांव में बने पंचायत भवन की जांच कराई जाएगी। अगर इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी मिलेगी तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
- पवन कुमार, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed