फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Patients suffering from seasonal diseases increased at CHC

Siddharthnagar News: सीएचसी पर मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े

Tue, 11 Nov 2025 01:29 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 11 Nov 2025 01:29 AM IST
विज्ञापन
Patients suffering from seasonal diseases increased at CHC
भारतभारी। बदलते मौसम के कारण बेवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। सीएचसी पर तैनात चिकित्सक डॉ. राहुल चौधरी ने बताया कि इन दिनों प्रतिदिन 40 से 50 मरीज वायरल संक्रमण या सर्दी-बुखार जैसी समस्याओं के साथ आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन बीमारियों के सामान्य लक्षणों में नाक बहना, गले में खराश, छींक आना, तेज बुखार और मांसपेशियों में दर्द शामिल हैं। शरीर का तापमान बढ़ना। संक्रमण से लड़ने के लिए एक सामान्य प्रतिक्रिया है।
विज्ञापन


बदलते मौसम में तापमान और आर्द्रता में बदलाव के कारण राइनोवायरस जैसे वायरस के पनपने के लिए अनुकूल वातावरण बनता है, जो सर्दी का एक आम कारण है। दिन में धूप और रात में सर्दी के चलते शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली ( इम्यून सिस्टम ) कमजोर हो जाती है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। संक्रमण से बचाव के लिए सावधानी बरतना महत्वपूर्ण है। घरेलू उपचार के तौर पर गर्म पानी नमक से गरारे करना या शहद के साथ गर्म नींबू पानी पीना फायदेमंद हो सकता है। यह गले की सूजन और बलगम को कम करने में मदद करता है।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती क्षेत्र में जांच करती पुलिस- पुलिस

पुरानी बस्ती क्षेत्र में जांच करती पुलिस- पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed