{"_id":"60fda79c8ebc3e585935a511","slug":"park-siddharthnagar-news-gkp403198654","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर को मिलेंगे दस पार्क व जिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर को मिलेंगे दस पार्क व जिम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका ने तैयार की कार्य योजना, अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नगर पालिका की कार्ययोजना अमल में आयी तो शहरवासियों को 10 पार्कों की सौगात मिलेगी। पार्कों में ओपेन जिम का भी प्रस्ताव है।
पालिका अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने बताया कि नगर पालिका सिद्धार्थनगर को सिटी ऑफ पार्क बनाने की योजना है। इसके तहत शहर में 10 पार्क बनाए जाएंगे। नौगढ़ कस्बे में भगत सिंह पार्क (एरिया 8000 वर्ग फीट), राहुल नगर और कृष्णा नगर वार्ड के बीच स्थित बाबा साहब भीमराव आंबेडकर पार्क (7000 वर्गफीट), थरौली में बाल उद्यान एवं क्रीड़ा पार्क ( 5600 वर्ग फीट), सिविल लाइन में स्वामी विवेकानंद सरोवर पार्क ( 3000 वर्गफीट ) और वन विभाग का उद्यान पार्क ( 9000 वर्ग फीट) इन पार्कों के सुंदरीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। नौगढ़ कस्बे के जमुआर पुल के पास एक बीघा भूमि पर, बेलसर में एपीजे कलाम साहब के नाम पर पार्क, भीमापार और मधुकरपुर में सरोवर के पास पार्क की योजना प्रस्तावित है।
अध्यक्ष ने बताया कि इन पार्कों में बच्चों के खेलने के लिए स्लाइडर, झूले मंगाए जा रहे हैं। सभी पार्कों में युवाओं को स्वस्थ बनाए रखने के लिए ओपन जिम की व्यवस्था, शौचालय का प्रबंध किया जाएगा।
पाथवे और चहारदीवारी का होगा निर्माण
लोगों की सुविधा एवं सुरक्षा समेत स्थानीय जरूरत को ध्यान में रखते हुए पार्कों के अंदर टहलने के लिए सड़क का निर्माण (पाथवे) व चारों तरफ चहारदीवारी का निर्माण कराया जाएगा। इनमें प्रत्येक ओपन जिम के लिए डेढ़ लाख रुपये और प्रत्येक पार्क में झूले के लिए डेढ़ लाख रुपये का बजट रहेगा।
विज्ञापन
शहर में हैं दो पार्क
शहर में अशोक मार्ग पर एक पार्क उद्यान विभाग का और एक वन विभाग का पार्क स्थित है। इसमें उद्यान विभाग के पार्क में सुविधाएं उपलब्ध हैं। वन विभाग का पार्क अव्यवस्थित और जीर्ण-शीर्ण हालत में है। वहीं नगर पालिका की तरफ से अब तक किसी पार्क का निर्माण नहीं कराया गया है।