फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   pandal ready for worship

पंडाल तैयार, प्रतिमाओं के पट खुलने का इंतजार

Wed, 28 Sep 2022 12:36 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Sep 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
pandal ready for worship
पकड़ी बाजार में दुर्गा पंडाल में पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पंडाल तैयार, प्रतिमाओं के पट खुलने का इंतजार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को जिले के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों ने दर्शन-पूजन व अनुष्ठान किया। पूजा पंडालों ने अंतिम आकार ले लिया है। पूजा समितियां सजावट में जुटी हैं, जबकि दर्शनार्थियों को देवी प्रतिमाओं के पट खुलने की प्रतीक्षा है।
नवरात्रि में दुर्गा पूजा समितियों के लोग प्रतिमाओं को पंडाल में स्थापित कर रहे हैं। भगवती के दरबार को सुंदर बनाने के लिए भक्तों ने दिन-रात एक कर दिया है। आचार्य योगेश पांडेय ने बताया कि नवरात्रि में पूजा पंडालों में कलश स्थापना करके भगवती का आवाहन किया गया है। पंचमी को प्रतिमाओं के पट खुलेंगे तो दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं का तांता लग जाएगा। वहीं नवरात्रि में शहर के श्रीसिंहेश्वरी मंदिर, पल्टा देवी मंदिर, योग माया मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अर्चन हो रहा है।
विज्ञापन

कलश पूजन के साथ दुर्गा महोत्सव शुरू
डुमरियागंज। कलश पूजन के साथ सोमवार रात मां दुर्गा पूजनोत्सव शुरू हो गया। नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को पूजा पंडालों में दर्शन पूजन के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डुमरियागंज तहसील मुख्यालय स्थित मंदिर चौराहा, थाना मार्ग, तेलियाना मोहल्ला, शाहपुर रोड, बैदौला चौराहा, सोनाहटी, परसा, मोतीगंज, भारतभारी, भगवानपुर, भानपुररानी, मसजिदिया, जूडीकुइया, चुल्हईडीह, नगहिया एवं बलईडीह, हल्लौर, भटगवा, बेवा चौराहा, बनगवां, अगया, बहेरिया, भवानीगंज, बयारा, भड़रिया चौराहा सहित क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर दुर्गा पूजा समारोह का चल रहा है। सोमवार की रात मातारानी की आंख की पट्टी खुलने के साथ नौ दिवसीय पूजन प्रारंभ हो गया।
दो साल तक कोरोना के कारण दुर्गा पूजा समारोह क्षेत्र में व्यापक ढंग नहीं मनाया जा सका था, लेकिन इस बार दुर्गा पूजा की चारों तरफ धूम मची हुई है। प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन के लिए पहले दिन से ही लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। मंगलवार से सभी प्रतिमा स्थल पर कथा, कीर्तन, प्रवचन का कार्यक्रम चलेगा। कुछ पूजन स्थलों पर देवी-देवताओं की झांकी दिखाने का भी कार्यक्रम है। सोमवार की रात भानपुर रानी गांव में मातारानी की आंख की पट्टी खुलने के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई।
इस दौरान अमन चैन कमेटी के अध्यक्ष ओम प्रकाश श्रीवास्तव, शैलेंद्र कुमार, परमेश्वर विश्वकर्मा, अवधेश कुमार श्रीवास्तव, अभय श्रीवास्तव, सुभाष सैनी मौजूद रहे।

पंडाल में विराजीं मां जगत जननी
पकड़ी बाजार। नवरात्रि के दूसरे दिन मंगलवार को मां जगत जननी की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान सुंदर कांड पाठ का आयोजन किया गया। पकड़ी गांव में दुर्गा जी की मूर्ति की स्थापना कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद बाला जी सरकार का सुंदर कांड का पाठ किया गया। हवन-पूजन के बाद लोगों में प्रसाद वितरण किया गया। इस दौरान पं. जय प्रकाश त्रिपाठी, कन्हैया, श्रीषलाल श्रीवास्तव, जगदीश प्रसाद, रवि श्रीवास्तव, जयप्रकाश जायसवाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed