फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Outbreak of diarrhea, five people died in two villages

डायरिया का प्रकोप, दो गांवों में पांच लोगों की मौत

Wed, 01 Sep 2021 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Sep 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Outbreak of diarrhea, five people died in two villages
डायरिया का प्रकोप, दो गांवों में पांच लोगों की मौत
विज्ञापन

परसा। बढ़नी ब्लॉक के बैदौली और रेड़वरिया में पिछले एक सप्ताह से डायरिया का प्रकोप फैला है। इस रोग की चपेट में आकर तीन बच्चों सहित पांच लोगों की मौत हो गई है और लगभग 60 से अधिक लोग बीमार हैं। इससे गांव दोनों गांव में दहशत है।
स्वास्थ्य विभाग की टीम लगातार गांवों में जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच कर रही है और गांवों में कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी करा रही है। बावजूद इसके बीमारी का प्रकोप कम नहीं दिख रहा है। बाढ़ का खतरा जैसे-जैसे कम हो रहा है, संक्रामक बीमारियों ने बाढ़ प्रभावित गांवों में अपना पांव पसारना शुरू कर दिया है। बढ़नी ब्लॉक के बैदौली और रेड़वरिया गांव में भी डायरिया फैल गया है। डायरिया के चपेट में आने से बैदौली के रहने वाले सुग्रीम (12) पुत्र बिनई व वसीम (14 ) पुत्र सुभान अली की मौत हो गई है। करीब पचास लोग बीमारी की चपेट में हैं।
विज्ञापन

इसी प्रकार रेड़वरिया में भी डायरिया का प्रकोप फैला गया है। दो दिनों में तीन लोगों की मौत हो गई है। मंगलवार को खैरुन्निशा (60) पत्नी मोप्त यासीन और रुक्साना (08) पुत्री अब्दुल अजीज की मौत हो गई। बुधवार को शमीमा (45) पत्नी सरीफुल्लाह की भी मौत हो गई। इसके अलावा विशाल, महिमा आदि की तबीयत खराब है। बुधवार को पीएचसी बढ़नी के चिकित्सक डॉ. विजय और फार्मासिस्ट सत्येंद्र चौरसिया की टीम ने गांव में कैंप लगाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने कहा कि ये दोनों गांव बाढ़ से प्रभावित नहीं थे। यहां जो भी समस्या है, वह झोलाछाप के कारण है। फिर भी बैदौली में पांच दिनों से स्वास्थ्य टीम पूरे गांव की स्क्रीनिंग कराकर दवा वितरण कर रही है। रेड़वरिया में भी स्वास्थ्य टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed