फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Out of 40 India Marka hand pumps, 20 defunct, drinking water problem

Siddharthnagar News: 40 इंडिया मार्का हैंडपंपों में से 20 खराब, पेयजल की समस्या

Tue, 16 May 2023 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 16 May 2023 11:54 PM IST
विज्ञापन
Out of 40 India Marka hand pumps, 20 defunct, drinking water problem
जोगिया । ब्लॉक क्षेत्र के बड़ी आबादी वाले गांव उदयपुर में इंडिया मार्का हैंडपंपों की खराबी के चलते लोगों को पेयजल की समस्या से दो-चार होना पड़ रहा है। तीन हजार की आबादी वाले इस गांव में हैंडपंपों की खराबी के चलते भीषण गर्मी में लोगों को काफी परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। ग्रामीणों की शुद्ध पेयजल की जरूरत को पूरा करने के लिए गांव में 40 इंडिया मार्का हैंडपंप लगाए गए हैं। मौजूदा समय में इनमें से 20 हैंडपंप खराब पड़े हैं।
विज्ञापन

गांव के उमेश कुमार, अखिलेश, विमला देवी, प्रदीप मौर्य, रामदेव चौहान, रीता देवी, सुनिता, अर्जुन यादव आदि ने बताया कि गर्मी शुरू होने से पहले खराब हैंडपंपों को ठीक कराने की मांग जिम्मेदारों से की गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गर्मी बढ़ने के साथ लोगों को पेयजल के साथ अन्य जरूरतों के लिए पानी की अधिक जरूरत है। गांव में लगे कुल हैंडपंपों में लगभग आधे खराब होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। जो हैंडपंप चालू हालत में भी हैं उनमें से भी कुछ से दूषित पानी निकल रहा है। इस संबंध में ग्राम प्रधान गौरी प्रसाद ने बताया कि गांव में लगे बहुत से सरकारी हैंडपंप खराब पड़े हैं। कुछ का मरम्मत कराया गया है बाकी को ठीक कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed