फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   one youngman died in raod accident

Siddharthnagar News: ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल

Wed, 25 Jan 2023 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 25 Jan 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
one youngman died in raod accident
बलरामपुर के ध्यानार्थ---
विज्ञापन

ट्रक की चपेट में आने से युवक की मौत, दो घायल
मौके से ट्रक लेकर चालक फरार, तहरीर के बाद होगी कार्रवाई : एसओ
: सदर थाना क्षेत्र में बर्डपुर मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास की घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार दो अन्य घायल हो गए, जिसमें एक की हालत गंभीर देख परिजन इलाज के लिए लखनऊ ले गए। दुर्घटना में शामिल ट्रक लेकर चालक फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बर्डपुर नंबर सात के टोला रमवापुर निवासी अभिषेक जायसवाल (22) बुधवार सुबह बाइक से बलरामपुर जिला निवासी बहन और जीजा के साथ रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर जा रहा था। उसकी बहन अर्चना (21) और जीजा विजय बहादुर (23) ट्रेन से बलरामपुर जा रहे थे, वह उन्हें स्टेशन पर छोड़ने जा रहा था। अभी वह नौगढ़-बर्डपुर मार्ग पर सुल्तानपुर गांव के पास ही पहुंचा था कि सामने आ रहे ट्रक की चपेट में आकर तीनों घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने अभिषेक जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने जीजा विजयबहादुर की हालत गंभीर देख इलाज के लिए लखनऊ ले गए, बहन अर्चना का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उसकी मौत से पत्नी कुसुम समेत परिजन सदमे में है। एसओ सदर सतीश सिंह का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed