{"_id":"67e048ab8b0c66132407462a","slug":"one-month-left-for-expiry-cold-drinks-worth-crores-in-the-market-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-134533-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक्सपायरी में एक माह बाकी.. बाजार में करोड़ों की कोल्ड ड्रिंक्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक्सपायरी में एक माह बाकी.. बाजार में करोड़ों की कोल्ड ड्रिंक्स
विज्ञापन
गोदाम में रखा हुआ कोल्ड ड्रिंक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। अगर कोल्ड ड्रिंक्स के शौकीन हैं, या शादी-विवाह सहित अन्य मांगलिक कार्यक्रम में लोगों को पिलाना चाह रहे हैं तो यह आपके लिए काम की खबर है। मौजूदा समय में बाजार में छोटी से बड़ी दुकानों में लाखों बोतल करोड़ों रुपये की कोल्ड ड्रिंक्स रखी है। इसमें पुराने माल की वैधता अप्रैल तक है, जबकि मौसम और अन्य कारणों से कोल्ड ड्रिंक्स नियमित पीने का सिलसिला 15 अप्रैल के बाद शुरू होता है।
ऐसे में 15 दिन में स्टाॅक तो खत्म नहीं होगा। उसे बाजार में उतारा जाएगा और लोगों को पिलाया जाएगा, लेकिन यह सेहत के लिए कितना घातक हो सकता है, शायद इस बात से आप अनजान होंगे। एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक्स का सेवन सेहत के लिए खास करके किडनी के लिए घातक हो सकता है, कारण केमिकल फायदे के बजाय नुकसानदेह साबित हो सकता है। ऐसा स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है।
संबंधित विभाग को इसकी जांच पड़ताल से कोई मतलब नहीं है। ऐसे में आपको अपनी सेहत को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। वहीं, होलसेलर की बात करें तो वह बताते हैं कि एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स कंपनी वाले ले जाते हैं।
विज्ञापन
मांगलिक कार्यक्रम से लेकर पार्टी आदि में है कोल्ड ड्रिंक्स का चलन : कोल्ड ड्रिंक्स पीना स्वाद के साथ- साथ फैशन जैसा है। मांगलिक कार्यक्रम से लेकर छोटी-छोटी पार्टी में कोल्ड ड्रिंक्स पीने और पिलाने का चलन है। इसकी मांग और बिक्री के संबंध में जिले के अलग- अलग हिस्सों के थोक और फुटकर विक्रेताओं से जब बात की गई तो पता चला कि हर मा लगभग 50 करोड़ रुपये के कोल्ड ड्रिंक्स का कारोबार होता है। इसमें तीन माह बेहद खास हैं। 15 अप्रैल से 15 जुलाई तक। इसके पीछे की वजह यह है कि यह मांगलिक कार्यक्रम जैसे शादी, तिलक, घरभोज जनेऊ आदि कार्यक्रम होते हैं, जिसमें बड़ी मात्रा में इसकी मांग होती है। डुमरियागंज क्षेत्र के एक होलसेल कारोबारी से जानकारी ली गई तो उसने बताया कि दो ब्रांड की एजेंसी है।
पिछले साल तीन में चार करोड़ रुपये की अकेले उनकी बिक्री थी। जबकि, क्षेत्र में कई दुकानदार हैं। हालांकि उन्होंने एक्सपायर कोल्ड ड्रिंक्स के बारे में बताया कि एक्सपायर के बीच आठ से 10 दिन की सीमा होती है। अगर दुकानदार ने उस बीच जानकारी दी तो माल वापस ले लिया जाता है। वहीं, शोहरतगढ़ क्षेत्र के एक थोक कारोबारी से बात हुई कि तो उसने बताया कि बीते वर्ष सात करोड़ रुपये के लगभग का कारोबार हुआ। वहीं, अन्य स्थानों पर भी कमोबेश ऐसी बिक्री है।
मांगलिक कार्यक्रम में आसानी से खप जाता है पुराना माल : नगर के एक दुकानदार से कोल्ड ड्रिंक्स की बिक्री के बारे में जानकारी ली गई तो नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जहां से खरीद करते हैं। कंपनी के दबाव में माल जबरिया क्षमता से अधिक दे दिया जाता है। जब सीजन ऑफ होने लगता है तो सप्लाई रोकने के लिए कहा जाता है, लेकिन लक्ष्य पूरा करने के लिए भेजते रहते हैं। वापसी के लिए जुबान तो देते हैं, लेकिन तय समय पर नहीं आते हैं। फिर बहानेबाजी करके माल नहीं उठाते हैं। काम करना ही रहता है। ऐसे में पुराने माल को मांगलिक कार्यक्रम में भेजा जाता है। क्योंकि उसमें आनन- फानन में बुकिंग वाला आता है या तत्काल खरीदता है। अगर 10 गत्ता जा रहा है तो दो गत्ता पुराना डाल देते हैं। ऐसे में पता भी नहीं चलता है। ऐसे में एक्सपायर तिथि वाली बिक्री हो जाती है। छोटे दुकानों पर अधिक समस्या रहती है। क्योंकि वह कम माल लेकर जाते हैं। ऐसे में बेचने के बाद वापस करने में उन्हें परेशानी होती है। इसलिए उनकी मजबूरी है किसी प्रकार से बेच दें।