{"_id":"658e807a5f386dda0e00cb98","slug":"one-dies-after-being-hit-by-pickup-two-injured-in-siddharthnagar-2023-12-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पिकअप की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, दो जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पिकअप की चपेट में आकर साइकिल सवार की मौत, दो जख्मी
Fri, 29 Dec 2023 01:46 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 29 Dec 2023 01:46 PM IST
सार
शोहरतगढ़ थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के परिजन की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पिकअप को कब्जे में ले लिया गया। ट्रक चालक को पकड़ कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
रोते बिलखते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला।
विस्तार
सिद्धार्थनगर जिले में शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के परसोहिया नानकार एनएच 730 पर शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे पिकअप की चपेट में आने से एक साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। दो युवक साइकिल सवार गंभीर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक व्यक्ति के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र नीबी दोहनी निवासी शकील (40) पुत्र बिस्मिल्लाह और परसोहिया नानकार निवासी पिल्ले (26) पुत्र तुलसीराम, पंडित (22) रामदेव शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे बानगंगा नदी से बोरी में बालू भरकर साइकिल पर लाद कर आ रहे थे। जैसे ही एनएच 730 पर परसोहिया नानकार के पास पहुंचे, तभी बढ़नी की तरफ से आ रही पिकअप उन लोगों के साइकिल के पीछे टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी तेज थी कि हादसे में नीबी दोहनी निवासी शकील की मौत हो गई। परसोहिया नानकार निवासी पिल्ले, पंडित गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क हादसे में शकील की मौत का पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।