फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   On which polling booth is your vote... you will get the location on one click.

Siddharthnagar News: किस पोलिंग बूथ पर आपका है वोट... एक क्लिक पर मिलेगा लोकेशन

Tue, 23 Apr 2024 03:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 23 Apr 2024 03:18 AM IST
विज्ञापन
On which polling booth is your vote... you will get the location on one click.
निर्वाचन आयोग ने किया नया अभिनव प्रयोग
विज्ञापन

अपलोड हो रहे हैं सभी पोलिंग स्टेशन और बूथ

संवाद न्यूज एजेसी

डुमरियागंज। निर्वाचन आयोग ने पोलिंग बूथ के लोकेशन अपडेट डाटा को फीडिंग करके मतदाताओं की राह आसान कर दी है। जिससे मतदाता आसानी से वोटर लिस्ट में अपना नाम पता करने के साथ अपने पोलिंग स्टेशन पर पहुंचकर वोट कर सकेंगे।

लोकसभा चुनाव के मतदान को लेकर निर्वाचन आयोग अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में पूरी तरह से जुटा हुआ है। मतदान केंद्र पर सभी मूलभूत सुविधाओं को अंतिम रूप देने के साथ-साथ मतदाताओं को वोटर पर्ची उपलब्ध कराने की भी कवायद चल रही है। पहली बार निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं के पोलिंग बूथ लोकेशन एप को अपलोड करने की प्रक्रिया शुरू की है। जिसके तहत मतदाताओं को मतदान करने से पहले अपना नाम पता और पोलिंग बूथ संख्या भी पल भर में एसएमएस भेजकर लिंक करके ली जा सकती है।
विज्ञापन







मतदाता पर्ची वितरण को निर्वाचन आयोग बना रहा है आसान

अभी तक मतदाताओं को शिकायत रहती थी की बीएलओ उन्हें मतदाता पर्ची का वितरण नहीं किया गया। अगर किया गया तो मतदान से कुछ घंटा पहले लेकिन अब निर्वाचन आयोग ने मतदाता सूची की पर्ची वितरण करने के लिए सभी सुपरवाइजर और बीएलओ को निर्देशित कर दिया है जो मतदान से एक हफ्ता पहले ही डोर टू डोर वोटरों तक मतदाता पर्ची का वितरण सुनिश्चित कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस लिंक से पोलिंग बूथ का नाम और स्थान कर सकते हैं पता

भारत निर्वाचन आयोग ने वोटरों के लिए पोलिंग बूथ लोकेशन साइड और लिंक जारी किया है। जिसको लोड करने के बाद मतदाता अपना पोलिंग बूथ और नाम पता सूची में ऑनलाइन देख सकते हैं।




मतदाता सूची पोलिंग बूथ सभी हो चुके हैं अपलोड

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डुमरियागंज निर्वाचन कार्यालय के लिपिक अभिषेक कुमार ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देश पर डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र के सभी मतदान केंद्र और पोलिंग बूथ को अपलोड यानी ऑनलाइन किया जा रहा है है। जिसके तहत सभी जानकारियां निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाई जा रही है। डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र के मतदाता अपना पोलिंग बूथ मतदान कक्ष का संख्या सहित सभी जानकारी एक क्लिक में हासिल कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed