फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   On Memorial Day, the Spaniards lit a lamp

स्मृति दिवस पर सपाइयों ने जलाया दीपक

Thu, 04 Nov 2021 05:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 05:24 PM IST
विज्ञापन
On Memorial Day, the Spaniards lit a lamp
स्मृति दिवस पर सपाइयों ने जलाया दीपक
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों को याद किया। कार्यकर्ताओं ने बुधवार को किसान स्मृति दिवस पर सिद्धार्थ चौराहे पर एक दीप मृत किसानों के नाम पर जलाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
सपा जिला प्रवक्ता विजय यादव व लोहिया वाहिनी जिला उपाध्यक्ष राम सेवक लोधी के अगुवाई में आयोजित किसान स्मृति दिवस पर नागेंद्र नाथ चौबे ने कहा कि लखीमपुर खीरी के किसानों के ऊपर गाड़ी चढ़ाकर मारने वाले लोग किसानों के सबसे बड़े दुश्मन हैं। उन्होंने कहा कि एक वर्ष से किसान नए कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली की सीमा पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन

डीजल, खाद का दाम बढ़ा कर सरकार ने किसान विरोधी होने के अपने इरादे को स्पष्ट कर दिया। प्रवक्ता विजय यादव ने कहा कि देश एवं प्रदेश से किसान अब भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने का मन बना चुके हैं। इस दौरान चंद्रजीत यादव, जिला पंचायत सदस्य रमजान अली, राधेश्याम वर्मा, केदार लोधी, बब्लू लोधी, राकेश अग्रहरि, सभासद शिव कुमार जायसवाल व मुबारक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed