{"_id":"69bef0629129988a7704bf0d","slug":"on-completion-of-9-years-of-the-government-the-achievements-of-programs-and-schemes-in-the-district-were-counted-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-155372-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में कार्यक्रम, योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर जनपद में कार्यक्रम, योजनाओं की उपलब्धियां गिनाईं
विज्ञापन
शोहरतगढ़ शिवपति पीजी कालेज के सभागार में लाभार्थी को प्रमाण पत्र देते सांसद जगदंबिका पाल, विधाय
सिद्धार्थनगर/ शोहरतगढ़। प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज और शोहरतगढ़ में ‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’ विषयक कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
मंगल भवन, डुमरियागंज एवं शिवपति डिग्री कॉलेज, शोहरतगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।
कार्यक्रम में सांसद जगदंबिका पाल ने प्रदेश सरकार के 9 वर्षों की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस दौरान विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने बताया कि सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, पानी और कानून-व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य हुए हैं। किसानों, महिलाओं, युवाओं और गरीबों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ सीधे लोगों तक पहुंच रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने ‘एक जनपद एक उत्पाद’ योजना के तहत काला नमक चावल की बढ़ती पहचान का जिक्र करते हुए कहा कि यह अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में अपनी जगह बना रहा है। साथ ही प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, उज्ज्वला योजना, जनधन योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ एवं मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना जैसी योजनाओं की भी चर्चा की।
विधायक विनय वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति मिली है। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्य ने कहा कि सरकार की सोच अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने की है।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने कहा कि आयुष्मान योजना के तहत पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा दी जा रही है। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों के माध्यम से लोगों की समस्याओं का समाधान किया जा रहा है। कार्यक्रमों के दौरान विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्र एवं स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। डुमरियागंज में मुख्यमंत्री आवास योजना, स्वयं सहायता समूह, आयुष्मान योजना, मृदा परीक्षण कार्ड समेत कई योजनाओं के लाभार्थियों को लाभ दिया गया। वहीं शोहरतगढ़ में भी आवास, पेंशन, आयुष्मान और युवा उद्यमी योजना के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया।
इसके अलावा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई एवं बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जो कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा। दोनों कार्यक्रमों में विभिन्न विभागों के अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, लाभार्थियों और बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।