{"_id":"603295ab8ebc3ee93b7251e8","slug":"old-memories-made-fresh-by-meeting-friend-siddharthnagar-news-gkp385658335","type":"story","status":"publish","title_hn":"...दोस्त से मिलकर पुरानी यादें हुई ताजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...दोस्त से मिलकर पुरानी यादें हुई ताजा
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के शिवपति पीजी कॉलेज में आयोजित पुरातन छात्र समारोह में उपस्थित अतिथि।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दोस्त से मिलकर पुरानी यादें हुईं ताजा
शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय शोहरतगढ़ में रविवार को वसंत पंचमी, पुरातन छात्र व अभिभावक सम्मेलन का आयोजन प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह की अध्यक्षता में किया गया।
मुख्य अतिथि प्रबंधक योगेंद्र प्रताप सिंह, विशिष्ट अतिथि धनुर्धर प्रताप सिंह, पूर्णेश नारायण सिंह का बैज लगाकर स्वागत किया गया। मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्ज्वलित किया गया। स्वागत गीत छात्रा आयुषी, सुनीता, नीलम ने प्रस्तुत कर मंचासीन अतिथियों का अभिवादन किया। वसंत पंचमी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन छात्र-छात्राओं को रोली, चंदन का तिलक लगाकर किया गया। इस दौरान पुरातन छात्रों ने अपने साथियों से मिलकर पुरानी यादों को साझा किया। प्राचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पहले के समय कम संसाधन में पुरातन छात्रों ने विभिन्न क्षेत्रों में जाकर इस महाविद्यालय के गौरव को बढ़ाने का काम किया है। नये छात्र पुरातन छात्रों से सीख लेते हुए अपने भविष्य को उज्ज्वल बना कर कॉलेज का नाम रोशन करने में सहायक सिद्ध हो सकते हैं। जरूरत है अनुशासन और कठिन परिश्रम की।
प्राचार्य ने पुरातन छात्रों को शिवा पत्रिका व डायरी भेंट की। छात्रा अंजलि रावत ने माटी मिले माटी में छात्रा पूजा गुप्ता ने ए मेरे वतन के लोगों, छात्रा पूजा गुप्ता व रोली ने धरती सुनहरी अंबर नीला, छात्रा लक्ष्मी, सुनीता, आयुषी ने बेटी गीत प्रस्तुत किया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। इस दौरान शिक्षक डॉ. धर्मेंद्र सिंह, डॉ. सुशील सिंह, पंकज सिंह, रत्नेश सोनी, प्रतीक मिश्र, अश्विनी सिंह, विनोद कुमार समेत पुरातन छात्र राजू शाही, अजय गुप्ता, मो. इब्राहिम बाबा, रत्ना सिंह, रागनी सिंह, पूनम, इंदू आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
अभिभावक सम्मेलन में दो गुरुजनों का हुआ मिलन
शिवपति पीजी कॉलेज में आयोजित अभिभावक सम्मेलन में बच्चों के पहले गुरु माता-पिता व दूसरे गुरु शिक्षक का सुखद मिलन हुआ। शिक्षक व अभिभावक एक-दूसरे से संवाद कर महाविद्यालय में पढ़ रहे विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य को लेकर चर्चा की। इस दौरान बच्चों के कॅरियर के प्रति अभिभावकों को अपनी जिम्मेदारी का बोध कराया गया। प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में अध्ययनरत छात्रों को तराश कर समाज व राष्ट्र की तरक्की के लिए तैयार करने की जितनी जिम्मेदारी हम शिक्षकों की है। उतनी ही माता-पिता की भी।