फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Old man guarding the chicken farm was beaten to death

मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे वृद्ध की पीटकर हत्या

Thu, 26 Aug 2021 10:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Old man guarding the chicken farm was beaten to death
मुर्गी फार्म की रखवाली कर रहे वृद्ध की पीटकर हत्या
विज्ञापन

परसा। ढ़ेबरुआ थाना क्षेत्र के तेनुआ गांव में एक व्यक्ति ने बुधवार रात पोल्ट्री फार्म पर रह रहे वृद्ध की ईंट और डंडे से पीटकर हत्या कर दी। ग्रामीणों ने आरोपित को पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बताया जाता है कि उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं है। पुलिस ने उसे मेंटल हास्पिटल वाराणसी भेज दिया।
क्षेत्र के तेंदुआ गांव निवासी आतिफ (65) गांव के बाहर मदरसे के पास बने पोल्ट्री फार्म पर रह रहकर रखवाली करते थे। बुधवार रात में वह सोए थे7 बताया जा रहा है कि गांव में घूम रहे एक व्यक्ति ने ईंट व डंडे से मारकर आतिफ की हत्या कर दी। ग्रामीणों ने बताया कि आरोपित बुधवार को सुबह से ही गांव में घूम रहा था। गांव वालों ने उसे गांव से भगा दिया था। वह भागते हुए गांव के बाहर स्थित मदरसे पर पहुंचा और रात में आए हुए वृद्ध की हत्या कर दी।
विज्ञापन

वारदात के समय आतिफ के समधी रमजान अली भी वहीं थे। आरोपित ने पहले रमजान को दांत से काटा तो वह लोगों को बुलाने गांव में चला गए। उसके बाद आरोपित ने वृद्ध की हत्या कर दी। उसके बाद वही बैठकर शोर मचाता रहा। ग्रामीणों ने उसे पकड़ कर पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को अपनी गिरफ्त में ले लिया। इस संबंध में ढेबरूआ के एसएचओ दिनेश चंद्र चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम कराकर गांव भेज दिया गया है। आरोपित को मेंटल हास्पिटल वाराणसी भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed